चंद्रशेखर आजाद से मिले आजाद समाज पार्टी के कार्यकर्ता, लखनऊ रैली की तैयारियों पर चर्चा
रिपोर्ट समीर चौधरी
सहारनपुर-आजाद समाज पार्टी के युवा नेता सुफियान चौधरी के नेतृत्व में एक प्रतिनिधिमंडल ने पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष एवं सांसद चंद्रशेखर आजाद से उनके आवास पर मुलाकात की। इस दौरान 26 नवंबर को लखनऊ में होने वाली पार्टी की रैली को सफल बनाने पर चर्चा हुई।
चंद्रशेखर आजाद ने कार्यकर्ताओं से प्रत्येक विधानसभा क्षेत्र में जनसंपर्क कर अधिक से अधिक लोगों को रैली में पहुंचाने की अपील की। उन्होंने कहा कि यह रैली उत्तर प्रदेश की राजनीति में अहम भूमिका निभाएगी। बेहट विधानसभा के युवा नेता सुफियान चौधरी ने भी रैली में भारी भीड़ जुटाने और आगामी विधानसभा चुनाव में पार्टी को मजबूत बनाने का दावा किया। इस दौरान मुस्लिम मोर्चा के जिलाध्यक्ष मंजर अली खान, मोहम्मद शाहिद खान, सौरभ सिंह, असलूब मलिक सहित अन्य कार्यकर्ता मौजूद रहे।
0 टिप्पणियाँ