Ticker

6/recent/ticker-posts

पंडित जवाहरलाल नेहरू जी की जयंती पर कांग्रेसजनों ने पुष्पांजलि अर्पित कर किया नमन, उनके योगदान को किया याद

 पंडित जवाहरलाल नेहरू जी की जयंती पर कांग्रेसजनों ने पुष्पांजलि अर्पित कर किया नमन, उनके योगदान को किया याद

रिपोर्ट अमान उल्ला खान

सहारनपुर- पंडित जवाहरलाल नेहरू जी की जयंती के अवसर पर महानगर कांग्रेस कमेटी कार्यालय में श्रद्धापूर्वक कार्यक्रम आयोजित किया गया। कार्यक्रम में उपस्थित सभी कांग्रेसजनों ने पंडित जवाहरलाल नेहरू जी के चित्र पर पुष्प अर्पित कर उन्हें अपने श्रद्धासुमन अर्पित किए तथा देश के निर्माण में उनके अतुलनीय योगदान को याद किया।

कार्यक्रम में पूर्व विधायक सुरेंद्र कपिल ने अपने संबोधन में पंडित जवाहरलाल नेहरू जी से जुड़े अपने व्यक्तिगत संस्मरण साझा किए। उन्होंने बताया कि किस प्रकार नेहरू जी की दूरदर्शी सोच और मजबूत नेतृत्व ने भारत को विकास की नई दिशा दी। उन्होंने कहा कि नेहरू जी ने देश को बड़े-बड़े शैक्षणिक, वैज्ञानिक एवं औद्योगिक संस्थान दिए, जिनकी नींव पर आज भारत निरंतर तरक्की के पथ पर अग्रसर है।कार्यक्रम की अध्यक्षता कर रहे महानगर कांग्रेस अध्यक्ष मनीष त्यागी  ने कहा कि पंडित जवाहरलाल नेहरू जी का जीवन आधुनिक भारत के निर्माण, लोकतांत्रिक मूल्यों की स्थापना और देश की एकता एवं अखंडता को मजबूत करने के लिए समर्पित रहा। उनके विचार और सिद्धांत आज भी देश के लिए प्रेरणास्रोत हैं।इस अवसर पर उत्तर प्रदेश कांग्रेस कमेटी के प्रवक्ता अमरदीप जैन जी ने अपने विचार व्यक्त करते हुए कहा कि पंडित जवाहरलाल नेहरू जी की दूरदर्शिता ने भारत के वर्तमान और भविष्य की मजबूत नींव रखने का काम किया। उन्हें आधुनिक भारत का शिल्पकार इसलिए कहा जाता है, क्योंकि उन्होंने वैज्ञानिक सोच, शिक्षा, औद्योगिक विकास और लोकतांत्रिक संस्थाओं को मजबूत करने की दिशा में ऐतिहासिक कार्य किए।कार्यक्रम का संचालन इमरान कुरैशी  ने किया।इस अवसर पर वरिष्ठ कांग्रेस नेता  काजी शौकत अली,प्रवीण चौधरी,संगठन प्रभारी एवं उपाध्यक्ष हरिओम मिश्रा, इकराम खान,महानगर महासचिव मयंक शर्मा भारतीय, नगर सचिव विपिनकांत शर्मा,अनूप ठकराल आरिफ मंसूरी, राकेश वर्मा, नसीब खान, अजय कुमार त्यागी, मनोज शर्मा, सतीश कश्यप, शाहबाज अली, आदि लोग मौजूद रहेकार्यक्रम के अंत में सभी कांग्रेसजनों ने पंडित जवाहरलाल नेहरू जी के आदर्शों पर चलने तथा देश में लोकतांत्रिक मूल्यों, भाईचारे और सामाजिक सद्भाव को मजबूत करने का संकल्प लिया।

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ

 जोशीमठ जा रही बस नदी में गिरी,9की मौत,25घायल