Ticker

6/recent/ticker-posts

दिवाली कप 2026 के पहले सेमीफाइनल में अल्फा जायंट्स ने एंगर बीस्ट को 31 रन से हराया

 दिवाली कप 2026 के पहले सेमीफाइनल में अल्फा जायंट्स ने एंगर बीस्ट को 31 रन से हराया

रिपोर्ट मनोज कश्यप

सहारनपुर- दिवाली कप 2026 के पहले सेमीफाइनल में अल्फा जायंट्स ने एंगर बीस्ट को 31 रन से हराया। पहले बल्लेबाजी करते हुए अल्फा जायंट्स ने 19.5 ओवर में 236 रन बनाए। सार्थक सिंह ने 53 और अभिषेक ने 48 रन का योगदान दिया। एंगर बीस्ट की ओर से ज्ञानेश ने तीन और अरुष ने दो विकेट लिए।

लक्ष्य का पीछा करने उतरी एंगर बीस्ट की टीम 20 ओवर में आठ विकेट पर 205 रन ही बना सकी। दीपांशु त्यागी ने 99 और विक्रम ने 42 रन बनाए। अल्फा जायंट्स की ओर से कैफ ने तीन और प्रिंस ने दो विकेट लिए। सार्थक सिंह को मैन ऑफ द मैच चुना गया।एक अन्य मुकाबले में अल्फा जायंट्स ने यूवी चैलेंजर को 15 रन से हराया। अल्फा जायंट्स ने पहले बल्लेबाजी करते हुए नौ विकेट पर 215 रन बनाए। रितिक सोनकर ने 72 और शहंशाह आलम ने 49 रन बनाए। यूवी चैलेंजर की ओर से आशु ने तीन और जतिन ने दो विकेट लिए।जवाब में यूवी चैलेंजर की टीम 20 ओवर में आठ विकेट पर 200 रन बना सकी। अभिषेक अहलावत ने 42 और नदीम ने 43 रन बनाए। अल्फा जायंट्स की ओर से सौरव ने तीन और कैफ ने दो विकेट लिए। रितिक सोनकर को मैन ऑफ द मैच चुना गया।दिवाली कप का दूसरा सेमीफाइनल सोमवार सुबह नौ बजे एसआरसी क्लब दिल्ली और एसबीबीए एकेडमी सहारनपुर के बीच खेला जाएगा।

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ

 देवबंद में बढ़ती चोरी व अवैध कारोबार के खिलाफ किसान सेना (अराजनैतिक) में रोष, जल्द होगा थाने का घेराव