Ticker

6/recent/ticker-posts

महावीर कालोनी निवासी सर्राफ संजीव जैन नीटू के घर हुई 45 लाख की चोरी का बड़ा खुलासा, हिस्ट्रीशीटर दो शातिर नकबजन गिरफ्तार

 महावीर कालोनी निवासी सर्राफ संजीव जैन नीटू के घर हुई  45 लाख की चोरी का बड़ा खुलासा, हिस्ट्रीशीटर दो शातिर नकबजन गिरफ्तार

जेवरात समेत पूरा माल बरामद, वारदात में इस्तेमाल बाइक और प्लास भी मिली

रिपोर्ट अमान उल्ला खान

सहारनपुर- थाना मंडी क्षेत्र की महावीर कॉलोनी स्थित गोल कोठी के सामने सर्राफ संजीव जैन के घर हुई लाखों रुपये की चोरी का पुलिस ने पर्दाफाश कर दिया है। थाना मंडी पुलिस, एसओजी, स्वाट और सर्विलांस सेल की संयुक्त टीम ने चोरी की वारदात में शामिल दो शातिर नकबजनों को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने आरोपियों के कब्जे और निशानदेही पर करीब 40 से 45 लाख रुपये कीमत के चोरी गए आभूषण और अन्य सामान की शत-प्रतिशत बरामदगी की है।

एसएसपी अभिनंदन ने प्रेस कॉन्फ्रेंस में बताया कि, 17 नवंबर को  सर्राफ संजीव जैन ने थाना मंडी में शिकायत दर्ज कराई थी कि अज्ञात चोर उनके घर से पुत्रवधू के सोने के कड़े, गले का सेट, अंगूठियां, चेन, पायल, सोने-चांदी के सिक्के, चांदी के पूजा के कलश और नकदी चोरी कर ले गए हैं। इसके बाद पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर चोरों की तलाश शुरू की थी।मुखबिर की सूचना पर संयुक्त पुलिस टीम ने बाबा लालादास रोड स्थित कब्रिस्तान के पास से दो आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया। पकड़े गए आरोपियों की पहचान चोना उर्फ मुजम्मिल निवासी हाल पैरों वाला मोहल्ला, थाना मंडी, सहारनपुर और सलीम निवासी हाल कठहल कॉलोनी, खाताखेड़ी, सहारनपुर के रूप में हुई है।पुलिस ने आरोपियों के कब्जे से सोने के कड़े, टॉप्स, लॉकेट, चांदी के 19 सिक्के, पायल, बिछुए, तीन कलश, डिनर सेट, तीन घड़ियां और अन्य सामान बरामद किया है। इसके अलावा वारदात में इस्तेमाल प्लास और सुपर स्प्लेंडर बाइक भी बरामद हुई है।पुलिस के अनुसार, चोना उर्फ मुजम्मिल मुजफ्फरनगर के सिविल लाइन थाने का हिस्ट्रीशीटर है और उसके खिलाफ सहारनपुर व मुजफ्फरनगर में कई मुकदमे दर्ज हैं। वहीं दूसरा आरोपी सलीम भी सहारनपुर के कुतुबशेर थाने में दर्ज चोरी के एक मुकदमे में आरोपी है।इस कार्रवाई के बाद पुलिस ने आरोपियों के खिलाफ संबंधित धाराओं में बढ़ोतरी करते हुए उन्हें न्यायालय के समक्ष पेश करने की कार्रवाई शुरू कर दी है।

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ

 मुख्यमंत्री धामी ने भारत अंतर्राष्ट्रीय व्यापार मेले में उत्तराखण्ड दिवस समारोह में हुये शामिल,