Ticker

6/recent/ticker-posts

पुष्पांजलि विहार में किसान सेना (अराजनैतिक) का बड़ा संगठन विस्तार, सरवन शर्मा ने 15 समर्थकों के साथ थामा संगठन का दामन

 पुष्पांजलि विहार में किसान सेना (अराजनैतिक) का बड़ा संगठन विस्तार, सरवन शर्मा ने 15 समर्थकों के साथ थामा संगठन का दामन

रिपोर्ट अमान उल्ला खान

सहारनपुर-किसान सेना (अराजनैतिक) के जिला अध्यक्ष जयेंद्र कुमार शर्मा के नेतृत्व में सहारनपुर के पुष्पांजलि विहार में संगठन विस्तार का भव्य कार्यक्रम आयोजित किया गया। इस दौरान भारतीय किसान यूनियन संघर्ष मोर्चा को सहारनपुर जिले में बड़ा झटका लगा। संगठन के जिला प्रभारी सरवन शर्मा ने अपने 15 समर्थकों के साथ संघर्ष मोर्चा छोड़कर किसान सेना (अराजनैतिक) की सदस्यता ग्रहण की।
कार्यक्रम के दौरान संगठन में शामिल हुए नए पदाधिकारियों को विभिन्न जिम्मेदारियां सौंपी गईं। इनमें निशांत शर्मा को महानगर महामंत्री, विपिन धीमान को महानगर मंत्री, आशुतोष सैनी को जिला संगठन मंत्री, सरवन शर्मा को सहारनपुर जिला प्रभारी, सत्तार भाई को ब्लॉक अध्यक्ष, हरिओम चौधरी को ब्लॉक सचिव, राहुल को जिला सचिव, गीता प्रजापति को महिला मोर्चा नगर उपाध्यक्ष, संजय मालियां को महानगर उपाध्यक्ष तथा रविंद्र धीमान को महानगर सचिव नियुक्त किया गया। सभी नवनियुक्त पदाधिकारियों को नियुक्ति पत्र देकर सम्मानित किया गया।इस अवसर पर जिला अध्यक्ष जयेंद्र कुमार शर्मा ने कहा कि संगठन का विस्तार लगातार जारी है। नए साथियों के जुड़ने से सहारनपुर में संगठन को नई मजबूती मिलेगी। संगठन किसान, मजदूर और आमजन की समस्याओं एवं अधिकारों की लड़ाई पूरी मजबूती से लड़ेगा।कार्यक्रम में जिला संरक्षक सन्नवर अली, सहारनपुर महानगर अध्यक्ष चंद्रशेखर दीक्षित, इरशाद पहलवान, मेहताब मुखिया, आस मोहम्मद सहित संगठन के अन्य पदाधिकारी एवं कार्यकर्ता उपस्थित रहे।

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ

 मुख्यमंत्री धामी ने भारत अंतर्राष्ट्रीय व्यापार मेले में उत्तराखण्ड दिवस समारोह में हुये शामिल,