Ticker

6/recent/ticker-posts

कांग्रेसजनों ने पूर्व प्रधानमंत्री श्रीमती इंदिरा गांधी जी को उनकी 109वी जयंती के अवसर पर श्रद्धासुमन अर्पित कर किया नमन

कांग्रेसजनों ने पूर्व प्रधानमंत्री श्रीमती इंदिरा गांधी जी को उनकी 109वी जयंती के अवसर पर श्रद्धासुमन अर्पित कर किया नमन 

रिपोर्ट अमान उल्ला खान

सहारनपुर-कांग्रेस महानगर कार्यालय पर जिला एवं महानगर कांग्रेस के संयुक्त कार्यक्रम में देश की पूर्व प्रधानमंत्री श्रीमती इंदिरा गांधी जी को उनकी 109वी जयंती के अवसर पर श्रद्धासुमन अर्पित कर नमन किया गया । इस विशेष कार्यक्रम की संयुक्त अध्यक्षता कांग्रेस जिला अध्यक्ष संदीप सिंह राणा व महानगर अध्यक्ष मनीष त्यागी ने की व संचालन कांग्रेस सेवादल जिला अध्यक्ष इमरान कुरैशी ने किया ।
इस अवसर पर श्रीमती इंदिरा गांधी जी के चित्र पर पुष्प अर्पित करते हुए कांग्रेस जिला अध्यक्ष संदीप सिंह राणा व महानगर अध्यक्ष मनीष त्यागी ने समस्त कांग्रेसजनों के साथ इंदिरा जी को नमन किया । दोनों अध्यक्षों ने अपने संबोधन में श्रीमती इंदिरा गांधी को लौह महिला की संज्ञा से संबोधित करते हुए उनके कार्यकाल में हुए कार्यों को याद किया । संदीप सिंह राणा ने कहा की इंदिरा जी ने सन 1971 में अमेरिका सहित अन्य पश्चिमी देशों के दबाव को पूरी तरह खारिज करते हुए जिस तरह से पाकिस्तान के दो टुकड़े कर बांग्लादेश का निर्माण कर विश्व का भूगोल बदलने का काम किया, वह अपने आप में एक ऐतिहासिक मिसाल है । संदीप राणा ने कहा इंदिरा जी के कार्यकाल में बैंकों के राष्ट्रीयकरण ने देश की अर्थव्यवस्था को मजबूत करते हुए देश में कृषि के साथ-साथ देश में औद्योगीकरण का जो जो मार्ग प्रशस्त किया उसी की बदौलत आज हम विकसित भारत का ख्वाब संजोने में सक्षम हुए । महानगर अध्यक्ष मनीष त्यागी ने इंदिरा जी के दृढ़निश्चय की प्रशंसा करते हुए उन्हें एक ऐसा प्रखर प्रशासनिक और कूटनीतिक राजनेता बताया जिसका लोहा देश ही नहीं बल्कि विदेशी ताकतों ने भी माना ।कार्यक्रम में जिला अध्यक्ष संदीप सिंह राणा महानगर अध्यक्ष मनीष त्यागी के अलावा मुख्य रूप से वरिष्ठ कांग्रेस नेता कई शौकत हुसैन, जिला प्रवक्ता गणेश दत्त शर्मा, अक्षय चौधरी, सेवादल जिला अध्यक्ष इमरान कुरेशी, मयंक शर्मा, सागर राणा, रवि राणा खुडाना, आरिफ खान, बरकत अली, नसीब खान, साफीन गौर आदि मौजूद रहे ।

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ

 मुख्यमंत्री धामी ने भारत अंतर्राष्ट्रीय व्यापार मेले में उत्तराखण्ड दिवस समारोह में हुये शामिल,