Ticker

6/recent/ticker-posts

विश्व मात्स्यिकी दिवस पर गंगा में छोड़ा गया मत्स्य बीज, कामधेनु लोक में हुआ पौधारोपण

 विश्व मात्स्यिकी दिवस पर गंगा में छोड़ा गया मत्स्य बीज, कामधेनु लोक में हुआ पौधारोपण

 रिपोर्ट श्रवण कुमार झा

हरिद्वार-विश्व मात्स्यिकी दिवस के अवसर पर शनिवार को मत्स्य विभाग,हरिद्वार की ओर से कामधेनु घाट पर गंगा नदी की मुख्य धारा में मत्स्य बीज संचयन और कामधेनु लोक में पौधारोपण कार्यक्रम आयोजित किया गया।

कार्यक्रम का उद्देश्य गंगा के प्राकृतिक मत्स्य संसाधनों का संरक्षण,जलीय जैव विविधता को बढ़ावा देना,पारिस्थितिक संतुलन बनाए रखना और आमजन को जलस्रोतों व पर्यावरण संरक्षण के प्रति जागरूक करना रहा।कार्यक्रम में मत्स्य विभाग के निदेशक सी.एस.धर्मशक्तु,उपनिदेशक प्रमोद कुमार शुक्ल और उपनिदेशक मत्स्य,गढ़वाल मंडल अल्पना हल्दिया मौजूद रहे।संचालन सहायक निदेशक गरिमा मिश्रा ने किया।इस अवसर पर कृषि विज्ञान केंद्र के प्रभारी डॉ.नीलकांत सहित विभिन्न सामाजिक संस्थाओं के प्रतिनिधि भी शामिल हुए।अतिथियों ने गंगा में मत्स्य बीज संचयन किया और कामधेनु लोक में पौधे लगाकर पर्यावरण संरक्षण का संदेश दिया।वक्ताओं ने कहा कि नदियों में वैज्ञानिक पद्धति से गुणवत्तायुक्त मत्स्य बीज का संचयन प्राकृतिक मत्स्य भंडार को समृद्ध करता है और जलीय जैव विविधता के संरक्षण में महत्वपूर्ण भूमिका निभाता है। इससे भविष्य में मत्स्य उत्पादन की संभावनाओं को भी बढ़ावा मिलेगा।

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ

 देहरादून में भक्तिद्वार टेलीविजन OTT का भव्य शुभारंभ, अनूप जलोटा ने भजनों से बांधा समां; बोले—‘मेरा जन्म नैनीताल में हुआ, मैं भी उत्तराखंड का हूं’