स्व-जनगणना में हर नागरिक की भागीदारी जरूरी- प्रो.सुनील बत्रा
रिपोर्ट श्रवण कुमार झा
हरिद्वार-एस.एम.जे.एन.(पी.जी.)कॉलेज,हरिद्वार में स्व-जनगणना को लेकर एक महत्वपूर्ण बैठक आयोजित हुई।प्राचार्य प्रो.डॉ.सुनील कुमार बत्रा ने कहा कि जनगणना देश की सामाजिक, आर्थिक और जनसांख्यिकीय स्थिति को समझने का महत्वपूर्ण आधार है।
इसके आंकड़ों से शिक्षा,स्वास्थ्य,रोजगार,आवास और बुनियादी सुविधाओं से जुड़ी योजनाओं के निर्माण में मदद मिलती है।स्व-जनगणना नागरिकों को अपनी जानकारी स्वयं दर्ज करने का अवसर देती है, इसलिए प्रत्येक नागरिक को इसके प्रति जागरूक और जिम्मेदार बनना चाहिए।बैठक में प्रशिक्षण प्राप्त कर लौटीं डॉ.रेनू सिंह और प्रिंस श्रोत्रिय ने शिक्षकों व कर्मचारियों को स्व- जनगणना की चरणबद्ध प्रक्रिया,उपयोगिता,सावधानियों और तकनीकी पहलुओं की विस्तार से जानकारी दी।
0 टिप्पणियाँ