Ticker

6/recent/ticker-posts

जिला ओलंपिक संघ ने कराटे एसोसिएशन ऑफ सहारनपुर को चार वर्ष की मान्यता प्रदान की

 जिला ओलंपिक संघ ने कराटे एसोसिएशन ऑफ सहारनपुर को चार वर्ष की मान्यता प्रदान की

मान्यता मिलने से जिले के कराटे खिलाड़ियों को मिलेगा प्रोत्साहन, खिलाड़ियों में खुशी की लहर - नन्दकिशोर

रिपोर्ट मनोज कश्यप

सहारनपुर-जनपद में कराटे खेल को बढ़ावा देने की दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम उठाते हुए जिला ओलंपिक संघ सहारनपुर ने कराटे एसोसिएशन ऑफ सहारनपुर को चार वर्ष की मान्यता प्रदान की है। इस मान्यता से जिले के कराटे खिलाड़ियों को अपनी प्रतिभा निखारने और खेल के क्षेत्र में आगे बढ़ने के नए अवसर प्राप्त होंगे।
मान्यता मिलने पर कराटे एसोसिएशन ऑफ सहारनपुर के अध्यक्ष पुष्कर सिंह पुंडीर एवं महासचिव नंदकिशोर ने उत्तर प्रदेश ओलंपिक संघ के महासचिव आनंदेश्वर पांडेय, कराटे एसोसिएशन ऑफ उत्तर प्रदेश के महासचिव जसपाल सिंह, जिला ओलंपिक संघ के अध्यक्ष एवं पूर्व मंत्री संजय गर्ग, सहारनपुर मण्डल ओलंपिक संघ के सचिव डॉ. अशोक कुमार गुप्ता तथा जिला ओलंपिक संघ के सचिव डॉ. संदीप गुप्ता का आभार व्यक्त किया।कराटे एसोसिएशन ऑफ उत्तर प्रदेश से मान्यता प्राप्त कराटे एसोसिएशन ऑफ सहारनपुर के महासचिव नंद किशोर ने कहा कि जिला ओलंपिक संघ द्वारा कराटे एसोसिएशन ऑफ सहारनपुर को चार साल की मान्यता दिया जाना जिले के खिलाड़ियों के लिए महत्वपूर्ण उपलब्धि है। इससे कराटे खिलाड़ियों को बेहतर मंच मिलेगा तथा उन्हें खेल प्रतियोगिताओं में अपनी प्रतिभा प्रदर्शित करने के अवसर प्राप्त होंगे। उन्होंने कहा कि संघ खिलाड़ियों को प्रोत्साहित करने और कराटे खेल को जनपद में नई ऊंचाइयों तक पहुंचाने के लिए निरंतर प्रयास करेगा।मान्यता मिलने की जानकारी से जनपद के कराटे खिलाड़ियों में खुशी की लहर दौड़ गई। खिलाड़ियों ने इसे जिले में कराटे खेल के विकास की दिशा में सकारात्मक पहल बताया। खुशी जाहिर करने वालों में एकता, शैली, समरीन, निधि, गणेशा, जीविशा सिंह, अवियंका सिंह, कार्तिक, योगेश प्रताप सिंह, प्रेरणा, आरजू, इशिका, देव, साक्षी, विनायक सहित अनेक खिलाड़ी शामिल रहे।

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ

 जोशीमठ जा रही बस नदी में गिरी,9की मौत,25घायल