हिंदू समाज को सांस्कृतिक रूप से एकजुट करने का महत्वपूर्ण अवसर है कुंभ मेला- श्रीमहंत डा.रविंद्रपुरी
रिपोर्ट श्रवण कुमार झा
हरिद्वार-विहिप के राष्ट्रीय संरक्षक एवं राम जन्म भूमि मंदिर ट्रस्ट के ट्रस्टी रहे बड़े दिनश ,विहिप के संयुक्त केंद्रीय मंत्री हरीशंकर एवं राज्यमंत्री नितिन गौतम ने निरंजनी अखाड़ा पहुंचकर अखिल भारतीय अखाड़ा परिषद एवं मनसा देवी मंदिर ट्रस्ट के अध्यक्ष श्रीमहंत डा.रविंद्रपुरी महाराज से भेंटकर कुंभ मेला तैयारियों पर चर्चा की।श्रीमहंत डा.रविंद्रपुरी महाराज ने मां मनसा देवी का चित्र भेंटकर और शॉल ओढ़ाकर सभी का स्वागत किया।
श्रीमहंत डा.रविंद्रपुरी महाराज ने कहा कि कुंभ मेला धार्मिक आयोजन के साथ हिंदू समाज को सांस्कृतिक रूप से एकजुट करने का महत्वपूर्ण अवसर भी है।कुंभ मेले के दौरान अखाड़ों के संत महापुरूष समाज को धार्मिक मार्गदर्शन प्रदान करने के साथ सनातन संस्कृति और सामाजिक एकता के प्रति जागरूक भी करेंगे।श्रीमहंत डा.रविंद्रपुरी महाराज ने कहा कि प्रयागराज की तर्ज पर सभी अखाड़ों और धार्मिक संस्थाओं के सहयोग से हरिद्वार कुंभ मेला दिव्य और भव्य स्वरूप में संपन्न होगा।उन्होंने कहा कि केंद्र और उत्तराखंड सरकार हरिद्वार कुंभ मेले में संतों और श्रद्धालुओं की सुविधा के लिए बेहतर व्यवस्थाएं कर रही हैं।कुंभ मेले के दौरान संत महापुरूषों और श्रद्धालुओं को किसी प्रकार की असुविधा ना हो,इसके लिए अखाड़ा परिषद कुंभ मेला प्रशासन से निरंतर संपर्क बनाए हुए है।विहिप के राष्ट्रीय संरक्षक बड़े दिनेश जी ने कहा कि कुंभ मेला विश्व का सबसे बड़ा धार्मिक समागम और सनातन संस्कृति की विशिष्ट पहचान है।कुंभ मेले के दौरान विहिप द्वारा कई सेवा प्रकल्पों का आयोजन किया जाएगा।संयुक्त केंद्रीय मंत्री हरीशंकर एवं राज्यमंत्री नितिन गौतम ने कहा कि कंुभ मेले जैसे बड़े धार्मिक आयोजन में करोड़ों लोग शामिल होते हैं। जिससे सामाजिक समरसता की भावना मजबूत होती है।इस अवसर पर निरंजनी अखाड़े के सचिव श्रीमहंत रामरतन गिरी, महंत राज गिरी सहित कई संत महंत मौजूद रहे।
0 टिप्पणियाँ