जिला अंतरविद्यालय क्रिकेट चैंपियनशिप में नालंदा वर्ल्ड स्कूल और रेनबो स्कूल ने शानदार प्रदर्शन करते हुए जीत दर्ज की
रिपोर्ट मनोज कश्यप
सहारनपुर- चौथी जिला अंतरविद्यालय क्रिकेट चैंपियनशिप-2026 के छठे दिन खेले गए दोनों मुकाबलों में नालंदा वर्ल्ड स्कूल और रेनबो स्कूल ने शानदार प्रदर्शन करते हुए जीत दर्ज की। खिलाड़ियों ने बल्लेबाजी और गेंदबाजी में उत्कृष्ट खेल का प्रदर्शन किया।पहले मुकाबले में नालंदा वर्ल्ड स्कूल और विजडम वैली एकेडमी आमने-सामने रहे। नालंदा वर्ल्ड स्कूल ने टॉस जीतकर पहले गेंदबाजी का निर्णय लिया। बल्लेबाजी करते हुए विजडम वैली एकेडमी की टीम 19.4 ओवर में 99 रन बनाकर ऑलआउट हो गई। केशव तोमर ने 27, भुवनेश ने 31 और रुद्र ने 29 रन बनाए। लक्ष्य का पीछा करने उतरी नालंदा वर्ल्ड स्कूल की टीम ने 7.5 ओवर में चार विकेट खोकर 101 रन बनाते हुए छह विकेट से जीत हासिल की। अर्नव ने 28 गेंदों पर 52 रन, वीर ने 11 गेंदों पर 18 और वंशपाल ने सात गेंदों पर 15 रन बनाए। वरुण कपिल ने चार विकेट लेकर मैन ऑफ द मैच का पुरस्कार हासिल किया।दूसरे मुकाबले में दिल्ली पब्लिक स्कूल ने टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी की और नौ विकेट पर 105 रन बनाए। सोहम ने 16 गेंदों पर 23 तथा सहज ने 37 गेंदों पर 25 रन बनाए। रेनबो स्कूल की ओर से ईशान ने दो विकेट लिए। लक्ष्य का पीछा करते हुए रेनबो स्कूल ने चार विकेट पर 106 रन बनाकर छह विकेट से मुकाबला जीत लिया। कनव ने 48 गेंदों पर 43 और सार्थक ने 27 गेंदों पर 25 रन बनाए। दिल्ली पब्लिक स्कूल की ओर से प्रियांश ने तीन, विराट ने दो और कनव ने एक विकेट लिया। कनव को मैन ऑफ द मैच चुना गया।आयोजन में स्कूल चेयरमैन सुभाष चौधरी, डायरेक्टर मुकुल चौधरी, प्रधानाचार्य आशुतोष मिश्रा, कोच विवेक शर्मा, विक्रांत सिंह विक्की, पीटीआई मनपाल सिंह, अक्षय कुमार, श्रीकांत चौधरी और मानसी धीमान का विशेष सहयोग रहा। दोनों विजेता टीमों और उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले खिलाड़ियों को शुभकामनाएं दी गईं।

0 टिप्पणियाँ