एसएसपी कुम्भ मेला ने किया गया मंशा देवी पैदल मार्ग, सीढी मार्ग का स्थलीय निरीक्षण
निरीक्षण के दौरान पायी गयी कमियों को समय से पूर्ण करने के दिये गये निर्देश
रिपोर्ट श्रवण कुमार झा
हरिद्वार- कुम्भ मेला एसएसपी आयुष अग्रवाल द्वारा आगामी कुम्भ मेला की सुरक्षा व्यवस्था के परिप्रेक्ष्य में माँ मंसा देवी पैदल मार्ग,सीढी मार्ग व मंदिर परिसर का स्थलीय निरीक्षण किया गया।निरीक्षण के दौरान उपस्थित अधिकारियों के साथ भीड़ नियंत्रण योजना तथा आकस्मिक निकासी योजना के क्रियान्वयन के सम्बन्ध में विचार विमर्श में विस्तार से चर्चा की गयी।स्थलीय निरीक्षण के दौरान पायी गयी कमियों जैसे-माँ मंसा देवी पैदल मार्ग के बीच में लगे विद्युत पोल को हटाने,मार्ग पर जहां पर पैराफिट नहीं है,वहां पर सुरक्षा के दृष्टिगत पैराफिट लगाने,शार्टकट मार्गों को बन्द करने,रास्ते में बनी पानी की टंकी की मरम्मत/जीर्णाेद्धार कर नई टोटी लगाकर पेयजल व्यवस्था को सुचारू रूप से व्यवस्थित करने तथा क्षतिग्रस्त हिल बाईपास की मरम्मत करने के सम्बन्ध में उपस्थित अधिकारियों को निर्देशित किया गया कि सम्बन्धित विभाग/अधिकारियों से समन्वय स्थापित कर उपरोक्त कमियों को समय से पूर्ण कराना सुनिश्चित करें।निरीक्षण के दौरान राजेश भट्ट अपर पुलिस अधीक्षक कुम्भ मेला,सुशील रावत पुलिस उपाधीक्षक कुम्भ मेला,हितेश कुमार, निरीक्षक यातायात, सतवीर बिष्ट,निरीक्षक,प्रीतम सिंह,निरीक्षक,कुम्भ मेला सहित अन्य पुलिस अधिकारी उपस्थित रहे।

0 टिप्पणियाँ