प्रयागराज कुंभ में बिछड़े बुजुर्ग 2 साल बाद कलियर से किया बरामद,
बेटे से मिलकर भावुक हुआ परिवार
रिपोर्ट श्रवण कुमार झा
हरिद्वार-एसएसपी नवनीत सिंह के नेतृत्व में हरिद्वार पुलिस ने एक और सफल ऑपरेशन को अंजाम दिया।प्रयागराज कुंभ में परिवार से बिछड़े बिहार के बुजुर्ग को और कलियर पुलिस की संयुक्त टीम ने बरामद कर परिजनों को सौंप दिया।
कोतवाली कलियर क्षेत्र में सत्यापन अभियान के दौरान कॉन्स्टेबल मुकेश कुमार को कलियर शरीफ मजार परिसर में जूता स्टाल के पास भिक्षावृत्ति करते एक बुजुर्ग (उम्र लगभग 65वर्ष) मिले। पूछताछ में उन्होंने खुद को बिहार निवासी बताया और कहा कि वह प्रयागराज कुंभ में अपने परिवार से बिछड़ गए थे और तब से भटक रहे हैं।पुलिस टीम ने बताए गए पते के आधार पर थाना कुटुम्बा/अम्बा,जिला औरंगाबाद,बिहार के प्रभारी से संपर्क कर बुजुर्ग का नाम-फोटो भेजकर सत्यापन कराया। थाना प्रभारी के माध्यम से परिजनों से वीडियो कॉल पर बात कराई गई।वीडियो कॉल पर अपने पिता को देखकर बेटा अंकित भावुक हो गया और रोते हुए बोला कि यही उनके पिताजी हैं, जो गांव वालों के साथ कुंभ स्नान करने गए थे और वहीं से बिछड़ गए थे।दो वर्ष से परिजन लगातार उनकी तलाश कर रहे थे।बेटा रात को ही ट्रेन से हरिद्वार पहुंचा और आज कलियर पहुंचकर पिता से लिपटकर रो पड़ा। में उप निरीक्षक के पद पर तैनात बेटे ने हरिद्वार पुलिस की कार्यशैली की प्रशंसा करते हुए आभार व्यक्त किया।

0 टिप्पणियाँ