भाकियू रक्षक के धरने को व्यापार मंडल का समर्थन
रिपोर्ट एसडी गौतम
नागल-कस्बे की समस्याओं को लेकर भाकियू रक्षक के प्रस्तावित एक दिसंबर से शुरू होने वाले अनिश्चितकालीन धरना प्रदर्शन को कस्बे के संपूर्ण उद्योग व्यापार मंडल से जुड़े व्यापारियों ने एक बैठक करते हुए धरने को अपना समर्थन देने की घोषणा की।
व्यापार मंडल के मंडल अध्यक्ष दीपक गुप्ता ने कहा कि भाकियू रक्षक के द्वारा कस्बे के बस अड्डे पर अवर ब्रिज निर्माण तथा वन चेतना पार्क के जीर्णोद्धार एवं अन्य समस्याओं की मांग जनत में है और एक दिसंबर से बस अड्डे पर आरंभ होने वाले धरना प्रदर्शन को उनका व्यापार मंडल पूर्ण रूप से समर्थन देने की घोषणा करता है उन्होंने कहा कि धरना प्रदर्शन के दौरान उनका संगठन तन मन धन से रक्षक संगठन के साथ कंधे से कंधा मिलाकर चलेगा धरना चाहे कितने भी समय क्यों ना चले वह पीछे नहीं हटेंगे। उधर भाकियू रक्षक के राष्ट्रीय अध्यक्ष चौधरी वीरेंद्र सिंह ने व्यापार मंडल का आभार व्यक्त करते हुए कहा कि व्यापार मंडल सहित सभी क्षेत्रवासियों को धरने का समर्थन करना चाहिए क्योंकि यह संगठन का व्यक्तिगत मुद्दा नहीं है बल्कि समाज हित का मुद्दा है। इस दौरान विपिन कुमार हाडा, सुभाष बागला, धर्मेंद्र त्यागी, चौधरी राजवीर, अरविंद कुमार, अक्षय कुमार, मुकुल त्यागी, साजिद अली व जयपाल वालिया समेत आदि मौजूद रहे।
0 टिप्पणियाँ