क्षतिग्रस्त सड़क और पाइप लाइन की मरम्मत नहीं होने से गुस्साए व्यापारियों ने किया प्रदर्शन
रिपोर्ट श्रवण कुमार झा
हरिद्वार-लगभग एक माह से विष्णुघाट,रामघाट मुख्य मार्ग पर निर्माण कार्यो के चलते क्षतिग्रस्त हुई सड़क तथा पाइप लाइन की मरम्मत न होने से गुस्साए व्यापारियों ने विष्णु घाट व्यापार मंडल के अध्यक्ष अखिल त्यागी के नेतृत्व में विष्णु घाट चौक पर प्रदर्शन किया ।
प्रदर्शन कर रहे व्यापारियों को संबोधित करते हुए व्यापार मंडल के शहर अध्यक्ष राजीव पाराशर एवं जिला उपाध्यक्ष डा.संदीप कपूर ने कहा कि हरिद्वार के मुख्य बाजार की इतनी बुरी हालत पहले कभी नहीं हुई।उन्होंने कहा कि सड़क निर्माणा और पाईप लाइन की मरम्मत के संबंध में कई बार अधिकारियों को ज्ञापन तथा अन्य माध्यमों से अवगत कराया जा चुका है।लेकिन अधिकारी कुंभकर्णी नींद में सोए हुए हैं।युवा व्यापार मंडल के अध्यक्ष माधव बेदी तथा शहर महामंत्री अमन शर्मा ने कहा कि हरकी पैड़ी और मनसा देवी जाने वाले मुख्य मार्ग की दुर्दशा से यात्री एवं शहर के लोगों को बहुत परेशानी का सामना करना पड़ रहा है।पार्षद हिमांशु गुप्ता तथा व्यापार मंडल के शहर उपाध्यक्ष नागेश वर्मा ने कहा कि मेला प्रशासन तथा जल संस्थान की हठधर्मिता के कारण बाजार की हालत बहुत खराब हो गई है।विष्णु घाट व्यापार मंडल के महामंत्री अमित गुप्ता तथा कोषाध्यक्ष यश सड़ाना ने कहा कि अधिकारियों ने अपना रवैया नहीं बदला तो कुंभ मेला सकुशल संपन्न कराना मुश्किल हो जाएगा।प्रदर्शन के बाद व्यापारियों ने निर्णय लिया कि समस्या का जल्द समाधान नहीं हुआ तो उग्र प्रदर्शन व धरना दिया जाएगा।जिसकी समस्त जिम्मेदारी मेला प्रशासन तथा जल संस्थान की होगी।प्रदर्शन करने वालों में मुख्य रूप से राम अरोड़ा, जिला अध्यक्ष संदीप शर्मा,व्यापारी नेता संदीप गुप्ता,आशु वर्मा,नीरज कपूर,अभिषेक गुप्ता, पंकज मक्कड़,सुरेंद्र खत्री,निधि कुमार,विक्की,संजय चौहान,अजय कश्यप,कपिल अरोड़ा, बलदेवराज अरोड़ा,रमेश,शिवम कोचर,सार्थक वर्मा,राघव दीवान,राजन सिंह,राघव सड़ाना, राहुल चौहान आदि शामिल रहे।
0 टिप्पणियाँ