जिलाधिकारी मयूर दीक्षित के निर्देशन में 12वें दिन भी जारी रहा विशेष स्वच्छता महाअभियान
सुभाष घाट परशुराम घाट,डामकोठी,हरकी पौड़ी,आदि क्षेत्रों में विशेष स्वच्छता अभियान चलाया गया
रिपोर्ट श्रवण कुमार झा
हरिद्वार-मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी के निर्देश पर कुंभ मेला-2027 की तैयारियों के दृष्टिगत धर्मनगरी को स्वच्छ,सुंदर एवं व्यवस्थित बनाने के उद्देश्य से जारी विशेष स्वच्छता महाअभियान रविवार को 12वें दिन भी जारी रहा।कुंभ मेलाधिकारी श्रीमती सोनिका एवं जिलाधिकारी मयूर दीक्षित के निर्देशन में चलाए जा रहे विशेष स्वच्छता अभियान में स्वयंसेवी संस्थाओं, सामाजिक संगठनों धार्मिक संस्थाओं,संत समाज,औधोगिक इकाईयों,व्यापारिक प्रतिष्ठानों नगर निगम,जिला पंचायत आपदा प्रबंधन एवं जिला स्तरीय अधिकारियों का पूर्ण सहयोग प्राप्त हो रहा है।आज विशेष स्वच्छता अभियान सुभाष घाट,परशुराम घाट,डामकोठी हरकी पौड़ी आदि क्षेत्रों में चलाया गया जिसमें नगर निगम,आपदा प्रबंधन जिला प्रशासन,उ.प्र.सिचाई विभाग,स्वतंत्रता सेनानी उत्तराधिकारी परिवार समिति,भारतीय योग संस्थान,परशुराम अखाड़ा,भारत स्काउट एण्ड गाइड सेतु फाउंडेशन आदि संस्थाओं के सदस्यों एवं कार्मिकों द्वारा विशेष स्वच्छता अभियान चलाया गया।चलाए गए विशेष स्वच्छता अभियान के दौरान घाटों एवं आसपास के क्षेत्रों में सफाई करते हुए टनों कूड़ा एकत्रित किया गया जिसमें जेसीबी एवं ट्रेक्टर ट्राली के माध्यम से टनों कूड़ा एकत्रित किया गया, जिसे उचित निस्तारण के लिए नगर निगम को उपलब्ध कराया जा रहा है।जिला प्रशासन द्वारा कुंभ मेला-2027 से पूर्व हरिद्वार के गंगा घाटों,मंदिर परिसरों, सार्वजनिक स्थलों एवं आसपास के क्षेत्रों को स्वच्छ एवं व्यवस्थित बनाने के लिए निरंतर प्रयास किए जा रहे हैं।स्वच्छता अभियान के माध्यम से न केवल सार्वजनिक स्थलों की साफ-सफाई सुनिश्चित की जा रही है,बल्कि आमजन को स्वच्छता के प्रति जागरूक करते हुए उन्हें अपने आसपास के वातावरण को स्वच्छ रखने के लिए प्रेरित भी किया जा रहा है।जिला प्रशासन ने आमजन एवं सामाजिक संगठनों से अपील की है कि वे इस विशेष स्वच्छता महाअभियान में बढ़-चढ़कर प्रतिभाग करें।गंगा घाटों एवं सार्वजनिक स्थलों पर कूड़ा-कचरा न फैलाएं तथा कपड़ों एवं अन्य अपशिष्ट सामग्री को गंगा में प्रवाहित करने के बजाय निर्धारित स्थानों पर ही जमा कराएं,ताकि उनका उचित निस्तारण किया जा सके।जनसहभागिता एवं सामूहिक प्रयासों से ही कुंभ मेला-2027 से पूर्व हरिद्वार को स्वच्छ, सुंदर एवं व्यवस्थित बनाया जा सकता है।

0 टिप्पणियाँ