मां को मुखाग्नि देते वक्त छलक पड़े योगी के आंसू, नमामि गंगे घाट पर उमड़ा जनसैलाब
यूपी के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ की माता जी पंचतत्व में विलीन
रिपोर्ट श्रवण कुमार झा
धामी ने लोगों के बीच पहुचकर संभाली व्यवस्था, श्रद्धांजलि देने पहुंचे दिग्गज
सावित्री देवी को श्रद्धांजलि देने उत्तर प्रदेश और उत्तराखंड के कई बड़े नेता,मंत्री,सांसद, विधायक और संत-महात्मा पहुंचे।उत्तराखंड के मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने भी दिवंगत मां को श्रद्धांजलि अर्पित की।इस दौरान घाट पर भीड़ का दबाव इतना बढ़ गया कि भारी सुरक्षा व्यवस्था के बावजूद पुलिस और प्रशासन को काफी मशक्कत करनी पड़ी।स्थिति को देखते हुए मुख्यमंत्री धामी खुद लोगों के बीच पहुंच गए।वह रास्ता बनवाते और भीड़ को व्यवस्थित करते नजर आए।मां के जाने के बाद घाट पर मौजूद हर व्यक्ति की आंख नम थी। एक बेटे के लिए मां का जाना कितना बड़ा दुख होता है,यह उस दिन हरिद्वार के नमामि गंगे घाट पर साफ दिखाई दिया।
अन्तिम संस्कार के दौरान उत्तर प्रदेश के उपमुख्यमंत्री बृजेश पाठक एवं केशव प्रसाद मौर्य,केंद्रीय मंत्री पंकज चौधरी,जल शक्ति विभाग के कैबिनेट मंत्री स्वतंत्र देव सिंह,मंत्री बृजेश सिंह,मंत्री के.पी.मलिक,मंत्री दयाशंकर मिश्र दयालु,राज्यमंत्री दिनेश खटीक,सुनील कुमार शर्मा,राज्यमंत्री (स्वतंत्र प्रभार)दिनेश प्रताप सिंह,राज्यमंत्री जसवंत सिंह सैनी,राज्यमंत्री श्रीमती गुलाब देवी,मंत्री धर्मपाल सिंह,मंत्री जयवीर सिंह तथा राज्यमंत्री बलदेव सिंह औलख,हरिद्वार सांसद त्रिवेंद्र सिंह रावत,गोरखपुर सांसद रवि किशन,सुरेंद्र दिलेर,उत्तराखण्ड के कैबिनेट मंत्री सुबोध उनियाल,कैबिनेट मंत्री गणेश जोशी एवं डॉ.धन सिंह रावत,कैबिनेट मंत्री मदन कौशिक ,कैबिनेट मंत्री प्रदीप बत्रा,पूर्व केंद्रीय शिक्षा मंत्री रमेश पोखरियाल निशंक,भाजपा उत्तराखण्ड अध्यक्ष महेंद्र भट्ट,पूर्व कैबिनेट मंत्री प्रेमचंद अग्रवाल,प्रशासनिक एवं पुलिस अधिकारियों में उत्तराखंड शासन के मुख्य सचिव आनंद वर्धन,एडीजी ए.पी.अंशुमान,आईजी गढ़वाल राजीव स्वरूप,कुंभ मेलाधिकारी श्रीमती सोनिका तथा जिलाधिकारी हरिद्वार मयूर दीक्षित,वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक नवनीत सिंह भुल्लर सहित अन्य अधिकारी उपस्थित रहे।इस दौरान बड़ी संख्या में जनप्रतिनिधि,सामाजिक एवं धार्मिक संगठनों के प्रतिनिधि,भरी संख्या में जनसमूह मौजूद रहे। सभी ने शोक संतप्त परिवार के प्रति संवेदना व्यक्त करते हुए दिवंगत पुण्यात्मा की शांति के लिए ईश्वर से प्रार्थना की।


0 टिप्पणियाँ