Ticker

6/recent/ticker-posts

शहर के अधिकांश मतदान केन्द्रों पर 11 बजे तक मत प्रतिशत रहा कम

 शहर के अधिकांश मतदान केन्द्रों पर 11 बजे तक मत प्रतिशत रहा कम

सहारनपुर- नगर निगम में मेयर व पार्षद पद के उम्मीदवारों के लिए आज मतदाताओं ने उत्साह के साथ अपने मताधिकार का प्रयोग किया। 

नगर निगम के 70 वार्डो में मतदान कराये जाने के लिए मतदान केन्द्रों पर भारी सुरक्षा के इंतजाम किए गए थे। नगर भर में लगभग विभिन्न मतदान केन्द्रों पर शांति व्यवस्था के बीच मतदान संपन्न हुआ, जिसमें सुबह 11 बजे तक गुरूनानक गर्ल्स इंटर कॉलेज के मतदेय स्थल के बूथ संख्या 540 पर 1200 मतदाताओं में से 174, बूथ संख्या 541 पर 1441 मतदाताओं में से 233, बूथ संख्या 542 पर 1035 में से 614 मतदाताओं ने अपने मताधिकार का प्रयोग किया। गुरूनानक ब्वायज इंटर कॉलेज में बनाये गये बूथ संख्या 60 पर 1332 मतदाताओं में से 430, बूथ संख्या 61 पर 1375 मतदाताओं में से 328 मतदाताओं ने अपने मताधिकार का प्रयोग किया। ईदगाह रोड इस्लामियां इंटर कॉलेज पर मतदान काफी धीमा देखा गया। बूथ संख्या 138 पर 1361 मतदाताओं में से 242 मतदाताओं ने दोपहर 12 तक अपने मताधिकार का प्रयोग किया था। वहीं बूथ संख्या 436 पर 1437 मतदाताओं में से 182, बूथ संख्या 435 पर 1348 में से 189 व बूथ संख्या 434 पर 847 में से 162 मतदाताओं ने अपने मताधिकार का प्रयोग किया था। इसी प्रकार जेवी जैन इंटर कॉलेज में दोपहर 1.20 मिनट पर बूथ संख्या 175 पर 1273 मतदाताओं में से 240 मतदाताओं ने वोट डाले। बूथ संख्या 178 पर 1465 मतदाताओं में से 23 प्रतिशत मतदाताओं ने अपने वोट का प्रयोग किया। प्राथमिक विद्यालय हबीबगढ़ में भी मतदान धीमा ही देखने को मिला। लगभग 1.50 बजे 527 बूथ संख्या पर 1189 मतदाताओं में से 480 व बूथ संख्या 528 पर 1281 मतदाताओं में 38 प्रतिशत व बूथ संख्या 526 पर 1382 मतदाताओं में से 400 मतदाताओं ने अपने मताधिकार का प्रयोग किया।

मुन्नालाल गर्ल्स डिग्री कॉलेज में भी मतदान की गति काफी धीमी देखने को मिली। दोपहर 1.30 बजे तक बूथ संख्या 232 पर 1103 मतदाताओं में से 459 व बूथ संख्या 233 पर 832 में से 323, बूथ संख्या 235 पर 1221 मतदाताओं में से 481 मतदाताओं ने अपने मताधिकार का प्रयोग किया। रायवाला स्थित जेबीएस कन्या इंटर कॉलेज पर भी मत प्रतिशत काफी कम देखने को मिला। दोपहर 1.40 मिनट तक बूथ संख्या 481 पर 1374 मतदाताओं में से 477, बूथ संख्या 483 पर 1372 मतदाताओं में से 343, बूथ संख्या 485 पर 1314 मतदाताओं में से 432 मतदाताओं ने अपने वोट का प्रयोग किया। इस्लामियां गर्ल्स इंटर कॉलेज में लगभग 1.50 मिनट तक बूथ संख्या 552 पर 1259 मतदाताओं में से 451, बूथ संख्या 551 पर 1232 मतदाताओं में से 367 मतदाताओं ने अपने वोट का प्रयोग किया। वहीं दोपहर 2 बजे तक एसएम इंटर कॉलेज के बूथ संख्या 188 पर 1440 मतदाताओं में से 517 व बूथ संख्या 189 पर 983 मतदाताओं मंे से 447, बूथ संख्या 190 पर 810 मतदाताओं में से 309 मतदाताओं ने अपने मत डाले। लगभग ढाई बजे तक एमजीएम स्कूल के बूथ संख्या 248 पर 42 प्रतिशत, बूथ संख्या 249 पर 52 प्रतिशत, बूथ संख्या 246 पर 52 प्रतिशत मतदाताओं ने अपने मताधिकार का प्रयोग कर लिया था।

रिपोर्ट-अमान उल्ला खान

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ

350 वें शहीदी पर प्रभात फेरी निकालकर किया गुरू तेग बहादुर जी व शिष्यों की शहादत को नमन