महिला पहलवानों को न्याय दिलाने तक भाकियू वर्मा का संघर्ष जारी रहेगा-भगत सिंह वर्मा
रिपोर्ट-अमान उल्ला खान
सहारनपुर- पूर्व घोषित कार्यक्रम के अनुसार भारतीय किसान यूनियन वर्मा व पश्चिम प्रदेश मुक्ति मोर्चा के राष्ट्रीय अध्यक्ष भगत सिंह वर्मा के नेतृत्व में धरना स्थल पर धरना प्रदर्शन किया गया।
धरना स्थल पर किसानों मजदूरों को संबोधित करते हुए भारतीय किसान यूनियन वर्मा व पश्चिम प्रदेश मुक्ति मोर्चा के राष्ट्रीय अध्यक्ष भगत सिंह वर्मा ने कहा कि अंतर्राष्ट्रीय ओलंपिक खेलों में मेडल जीतने वाली महिला पहलवानों को भाजपा की केंद्र सरकार न्याय नहीं दिला रही है भारत का नाम रोशन करने वाली महिला पहलवानों को देश की राजधानी जंतर मंतर पर धरना प्रदर्शन करें इससे बड़ी शर्मनाक बात देश के प्रधानमंत्री मोदी जी और देश के 140 करोड़ जनता के लिए कुछ और नहीं हो सकता है। आर्य जाट समाज कल्याण समिति के अध्यक्ष चौधरी बख्तावर सिंह ने कहा कि ओलंपियन साक्षी मलिक विनेश फोगाट बजरंग पूनिया देश की शान है इन्होंने देश का नाम सारी दुनिया में रोशन किया है इसलिए उनसे बात करके माननीय प्रधानमंत्री जी बृजभूषण शरण सिंह को गिरफ्तार करके जेल भेजें ।राष्ट्रीय लोकदल प्रदेश महासचिव चौधरी धीर सिंह एडवोकेट ने कहा कि महिला रेसलरो को न्याय दिलाने तक राष्ट्रीय लोकदल का समर्थन भारतीय किसान यूनियन को जारी रहेगा और यह लड़ाई किसी पार्टी विशेष की नहीं यह लड़ाई पूरे देश की हैं भारतीय किसान यूनियन वर्मा के राष्ट्रीय प्रवक्ता डॉ अशोक मलिक ने कहा कि भारत माता से बड़ी है जननी माता जो व्यक्ति को जन्म देती है वह भारत माता की जय बोलते हैं देश के मुखिया के पास ना बीवी है ना बेटी है इसलिए बेटी का सम्मान क्या होता है देश के मुखिया कि सोच से परे हैंजब तक महिला पहलवानों को न्याय नहीं मिलेगा बृजभूषण शरण सिंह को जेल नहीं भेजा जाएगा तब तक भारतीय किसान यूनियन वर्मा का संघर्ष जारी रहेगा। धरना प्रदर्शन को संबोधित करते हुए भारतीय किसान यूनियन वर्मा के राष्ट्रीय महासचिव रविंद्र चौधरी गुर्जर ने कहा कि महिला पहलवान देश के हिंदू मुसलमान सिख ईसाई जाट गुर्जर राजपूत यादव सभी की बेटी है इन्हें न्याय दिलाने के लिए हम किसी भी हद तक जा सकते हैंनेता नफे सिंह ने कहा की देश की प्रथम दलित महिला राष्ट्रपति का वर्तमान सरकार ने संसद भवन के उद्घाटन के अवसर पर अपमान किया है जो बर्दाश्त से परे हें वर्तमान सरकार ने सर्वोच्च पद की गरिमा को ताक पर रखकर एक पिंजरे में बंद करके रख दिया है धरना प्रदर्शन को भारतीय किसान यूनियन वर्मा के राष्ट्रीय महासचिव रांव रजा खान राष्ट्रीय उपाध्यक्ष वीरेंद्र चौधरी राष्ट्रीय सलाहकार हाफिज मुर्तजा त्यागी प्रदेश उपाध्यक्ष पंडित नीरज कपिल बसपा नेता श्रीमती रेखा धीमान प्रदेश महामंत्री आसिम मलिक प्रदेश सचिव ऋषि पाल प्रधान गुर्जर मंडल उपाध्यक्ष सरदार गुरविंदर सिंह बंटी लोकदल नेता धीर सिंह चौधरी सपा नेता सलीम अख्तर महानगर अध्यक्ष मोहम्मद जहीर तुर्की जिला मंत्री मोहम्मद मुकर्रम प्रधान जाट निर्माण समिति के जिलाध्यक्ष चौधरी बख्तावर सिंह पवन राणा महानगर उपाध्यक्ष काजी कलीम उर रहमान जिला उपाध्यक्ष भूपेंद्र सिंह एडवोकेट शिक्षक नेता मोहम्मद गयूर आलम रेखा चौधरी ने संबोधित किया। धरना प्रदर्शन में हाजी कामिल सुरेंद्र सिंह एडवोकेट समाजसेवी धर्मपाल जोशी देवेंद्र चौधरी हाजी बुद्धू हसन अमन मुनव्वर लियाकत अली मोहम्मद मोहम्मद अहमद मुजाहिद नदीम फैयाज अमन सिंह गिल रविंद्र गिल मोहम्मद वली उल्लाह सुमित वर्मा मांगेराम सैनी नैन सिंह सैनी नीरज सैनी प्रधान समाजसेवी रेखा धीमान रेखा चौधरी परमिल चौधरी मोहम्मद कामिल मोहम्मद अमजद मोहम्मद तसलीम त्यागी यासीन त्यागी हरपाल सिंह रविंदर चौधरी प्रधान सुधीर चौधरी दलित नेता नफे सिंह मास्टर जोरा सिंह हंस कुमार रेखा चौधरी सहित सैकड़ों लोगों ने भाग लिया।

0 टिप्पणियाँ