बारिश में गिरा मकान मलबे में दबने से तीन घायल
रिपोर्ट-एसडी गौतम
नागल- लगातार हो रही भारी बारिश ने गरीबों पर कहर मचाकर उनके मकानों को छत छीन ली है। प्राप्त जानकारी के अनुसार क्षेत्र के गांव कपासा में सुबह करीब पांच एक गरीब परिवार अपने मकान में पड़ा सो रहा था कि वह लघुशंका के लिए उठा तो तभी अचानक उसके मकान की छत दीवार खिसकने से नीचे आ गिरी जिससे उसके नीचे सो रहे जसबीर पुत्र सेवाराम, रीना पत्नी जसबीर, रीना पत्नी अजब सिंह, कार्तिक (डेढ़ वर्ष) पुत्र जसबीर व कीर्ति (दो वर्ष) पुत्री अजब सिंह को ग्रामीणों द्वारा बामुश्किल बाहर निकाला गया।
जिन्हे चिकित्सीय उपचार के लिए सीएचसी नागल लाया गया है। बताया जाता है कि पीड़ित परिवार भट्ठे पर मजदूरी कर अपने परिवार का पालन पोषण कर रहा था लेकिन बारिश के चलते दीवार खिसकने से उसके मकान की छत ढह गई जिससे परिवार बारिश के मौसम में खुले आसमान के नीचे रहने को मजबूर हो गया है और परिवार के सामने खाने पीने का संकट खड़ा हो गया है। घटना की सूचना मिलते ही भीम आर्मी नेता बुल्ला शाह ने मौके पर पहुंचकर पीड़ित परिवार को ढांढस बंधाया है।

0 टिप्पणियाँ