Ticker

6/recent/ticker-posts

सहारनपुर सदैव से राष्ट्रीय लोकदल का गढ़ रहा-प्रभात तोमर

सहारनपुर सदैव से राष्ट्रीय लोकदल का गढ़ रहा-प्रभात तोमर 

 रिपोर्ट-अमान उल्ला खान

सहारनपुर-राष्ट्रीय लोक दल के कोर्ट रोड स्थित जिला एवम् महानगर कार्यालय का उद्घाटन हुआ जिसमें वर्तमान में विधायक, पूर्व विधायक, पूर्व मंत्री व पश्चिम उत्तर प्रदेश के पदाधिकारीयो ने भाग लिया।  कोर्ट रोड स्थित राष्ट्रीय लोक दल के कार्यालय पर उद्घाटन अवसर पर एक कार्यकर्ता सम्मेलन का आयोजन किया गया जिसके अध्यक्षता पश्चिमी उत्तर प्रदेश के अध्यक्ष योगेंद्र चैयरमैन ने की 
इस अवसर पर बोलते हुए योगेंद्र चैयरमैन एवं मंडल अध्यक्ष प्रभात तोमर ने कहा की सहारनपुर सदैव से राष्ट्रीय लोकदल का गढ़ रहा है एवं आज इतनी बड़ी संख्या में इतनी गर्मी में कार्यकर्ताओं ने यह साबित कर दिया है कि वह 2024 लोकसभा चुनाव के लिए मंडल की तीनों सीटों पर दावेदारी प्रस्तुत करेगा। कार्यकर्ताओं को संबोधित करते हुए विधायक अशरफ अली खान एवं पूर्व विधायक राव वारिस ने कहा की सहारनपुर में ऐसी जगह पर राष्ट्रीय लोक दल के कार्यालय का स्थापित होना निश्चित रूप से राष्ट्रीय लोकदल सहारनपुर में कहीं अधिक मजबूत हुआ है।  माननीय जयंत चौधरी जी का सहारनपुर पर विशेष ध्यान है।  विधायक प्रसन्न चौधरी एवं पूर्व मंत्री योगराज ने कहा कि सहारनपुर में हमेशा राष्ट्रीय लोकदल का नाम रोशन किया है पिछले नगर पालिका चुनाव में अंबेहटा पीर से चैयरमैन एवं गंगोह में मजबूत स्थिति में चुनाव लड़ना एवं पार्षद और सभासद जितना एक सराहनीय कार्य है। पूर्व विधायक दिलनवाज खान एवं संगठन महामंत्री अजीत राठी ने कहा कि सहारनपुर कार्यकर्ता अपनी लड़ाई लड़ने में स्वयं सक्षम है। राष्ट्रीय लोकदल कार्यकर्ता सहारनपुर में भाजपा को हराने के लिए कमर कस चुके हैं। भाजपा सरकार हर मोर्चे पर विफल और नाकाम साबित हुई है। भारतीय जनता पार्टी ने पिछले चुनावी घोषणा पत्र में जो वायदा किया था की निजी नलकूपो को बिजली फ्री देंगे लेकिन बिजली फ्री देने के बजाए नलकूपों पर मीटर लगाए जा रहे है। संचालन संयुक्त रूप से जिला अध्यक्ष राव केसर सलीम एवं महानगर अध्यक्ष भूषण चौहान ने किया।  मुख्य वक्ताओं में प्रदेश महासचिव चौधरी धीर सिंह जी, आसिफ चौधरी युवा क्षेत्रीय अध्यक्ष,चौधरी अय्यूब हसन वरिष्ठ नेता,जिला प्रवक्ता शौकीन राणा, फरमान राव जिला उपाध्यक्ष, सागर चौधरी, रमेश चौहान, अशोक मुखिया, पंकज चौधरी, मास्टर मोहसिन, जसमेर प्रधान, शमीम अंबेहटा, जान मोह, आरिफ मुखिया, नीरज पुनिया, विक्रम गुर्जर महावीर सैनी, भूरा मलिक, प्रवीण धनगर, पार्षद आसिफ अंसारी आदि ने भी कार्यकर्ता सम्मेलन को संबोधित किया एवम् बडी संख्या में कार्यकर्ता उपस्थित रहे।

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ

हरिद्वार में राष्ट्रीय स्वयं सुरक्षा संघ के संगठन विस्तार को मिली गति, तरुण सिरोही बने प्रदेश उपाध्यक्ष