हिन्दू मुस्लिम एकता पर राखी बंधवा कर देश व समाज को एकता और प्रेम का दिया संदेश
रिपोर्ट -डॉ0 ताहिर मलिक
हिन्दू मुस्लिम एकता का प्रतीक बन चुके वरिष्ठ समाजसेवी जमील अहमद फोरमैन ने विगत वर्षों की भांति इस बार भी रक्षा बंधन पर अंजू गुप्ता,शिवानी, रूसी,पिंकी,सोनिया,किरण,पूजा आदि हिन्दू बहनों के घर पहुँच कर राखी बंधवा कर देश व समाज को एकता और प्रेम का संदेश भी दिया।हिन्दू बहनों ने भी जमील फोरमैन की लंबी उम्र व खुशहाली की दुआएँ माँगी।हिन्दू बहनों ने बताया कि रक्षाबंधन व भैया दूज पर उन्हें अपने भाई जमील फोरमैन का इंतेज़ार रहता है।उनके आने से त्यौहार की खुशियाँ बढ़ जाती हैं।जमील फोरमैन ने कहा कि पिछले 19 वर्षों से वह रक्षा बंधन,ईद व भैया दूज पर अपनी हिन्दू बहनों के घर जाते हैं उनका हक़ अदा करते हैं।इससे उन्हें दिली सुकून मिलता है और प्रेरणा भी।उन्होंने कहा कि धर्म और जाति के नाम पर राजनीति करने वालों को यह समझना होगा कि भारत की गंगा जमनी तहज़ीब राजनीति से बहुत ऊपर और महान है।उन्होंने कहा कि दिलों के रिश्तों से बड़ा कोई रिश्ता नहीं होता और वह आजीवन यह रिश्ता निभाएंगे।


0 टिप्पणियाँ