Ticker

6/recent/ticker-posts

भाजपाइयों ने कलेक्ट्रेट चौराहे पर राहुल गांधी का किया पुतला दहन

भाजपाइयों ने कलेक्ट्रेट चौराहे पर राहुल गांधी का किया पुतला दहन

रिपोर्ट-अमान उल्ला खान

सहारनपुर- कांग्रेसी नेता राहुल गांधी व तृणमूल कांग्रेस के सांसद कल्याण बैनर्जी द्वारा भारत के महामहिम उपराष्ट्रपति आदरणीय जगदीप धनकड़ जी के सार्वजनिक अपमान के विरोध में सहारनपुर भाजपा संगठन द्वारा पुतला दहन व ज्ञापन के सम्बन्ध में।

आज भारतीय जनता पार्टी सहारनपुर के अध्यक्ष पुनीत त्यागी के नेतृत्व में सैकड़ो भाजपाइयों ने कलेक्ट्रेट चौराहे पर कांग्रेसी नेता राहुल गांधी का पुतला दहन कर अपना आक्रोश व्यक्त किया इस अवसर पर आक्रोश व्यक्त करते हुए मंत्री बृजेश सिंह ने कहा कि कांग्रेस सदा से अपने अहंकार के चलते ओबीसी समाज का अपमान करती आई है उसी क्रम में घमंडियां गठबंधन के युवराज ने देश के महामहिम उपराष्ट्रपति का अपमान किया है जिसे भाजपा हरगिज बर्दाश्त नहीं करेगी इस अवसर पर पूर्व सांसद राघव लखन पाल शर्मा , महापौर डॉक्टर अजय सिंह, रामपुर विधायक देवेन्द्र निम, पूर्व महापौर संजीव वालिया, पूर्व महानगर अध्यक्ष राकेश जैन, भाजपा महिला मोर्चा अध्यक्ष आरती शर्मा, महिला मोर्चा मीडिया प्रभारी हरप्रीत कौर,महानगर महामंत्री किशोर शर्मा व विपिन कुमार जिला महामंत्री पवन सैवेई व विजेन्द्र जन्धेड़ी, जगदीप सिंह, युवामोर्चा अध्यक्ष सत्यार्थ धीमान,  मीडिया प्रभारी आशु सेठी, राहुल झांब,हितेश शर्मा, अमित सेठी, गौरव कपिल, संजय गर्ग, हन्नी वर्मा, मनोज नरुला,बब्बू पंडित,विवेक कौशिक, रौनक दुग्गल,शुभम चौहान, गौरांग अरोड़ा, टीटू वर्मा, शाने हैदर, मोबिन, जावेद गुज्जर, दीपक रहेजा, नीशा त्यागी,बीना बजाजसमेत सैंकड़ों कार्यकर्ता उपस्थित रहे।

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ

जमीयत उलमा-ए-हिंद द्वारा देश और सेना के साथ पूर्ण एकजुटता की घोषणा