कर्पूरी ठाकुर जी राजनीति में शुचिता की जो मिसाल कायम की-अब्दुल वाहिद
रिपोर्ट-अमान उल्ला खान
अम्बाला रोड स्थित सपा कार्यालय पर आहूत जयंती को संबोधित करते हुए जिला अध्यक्ष अब्दुल वाहिद ने कहा कि कर्पूरी ठाकुर जी राजनीति में शुचिता की जो मिसाल कायम की है वो प्रायः देखने को नही मिलती हैजननायक कर्पूरी ठाकुर जी को मरणोपरांत घोषित भारत रत्न दरअसल ‘सामाजिक न्याय’ के आंदोलन की जीत है, जो दर्शाती है कि सामाजिक न्याय व आरक्षण के परंपरागत विरोधियों को भी मन मारकर अब पीडीए के 90% लोगों की एकजुटता के आगे झुकना पड़ रहा है। पीडीए की एकता फलीभूत हो रही है। पूर्व मंत्री सरफराज खान ने कहा कि कर्पूरी ठाकुर जी गांधी जी, विनोबा भाव्य और डॉक्टर राम मनोहर लोहिया जी सहित जय प्रकाश नारायण जैसे सात्विक सत्याग्रही का बाना अपनाया। महानगर अध्यक्ष आजम शाह एवं प्रदेश कार्यकारिणी सदस्य फैसल सलमानी ने कहा की उनकी मृत्यु के बाद भारत रत्न वास्तव में 'सामाजिक न्याय' के आंदोलन की जीत है। सपा कार्यकर्ताओं ने उनके चित्र पर पुष्पांजलि अर्पित की तथा उनके दिखये मार्ग पर चलने का संकल्प लिया। आयोजन में जिला उपाध्यक्ष परीक्षित वर्मा अधिवक्ता जिला अध्यक्ष विपिन चौधरी हसीन अहमद अमरीश चौटाला इरशाद सलमानी फैजान अली एडवोकेट जमाल साबरी एडवोकेट राजकुमार बिरला विशाल यादव कम धोबी शाहिद मंसूरी सागर जाटव गौरव वाल्मीकि अर्जुन वाल्मीकि राहुल वाल्मीकि शारिक नरेंद्र दीपक शाहरुख सलमानी संजीव मौजूद रहे

0 टिप्पणियाँ