Ticker

6/recent/ticker-posts

रामोत्सव:सहारनपुर भी ऐतिहासिक क्षणो का साक्षी बनने को तैयार

 रामोत्सव:सहारनपुर भी ऐतिहासिक क्षणो का साक्षी बनने को तैयार

श्री राम लला मूर्ति प्राण प्रतिष्ठा को लेकर महानगर में उमंग और उत्साह की लहर

22 जनवरी को दीपावली से भी बड़े पर्व की खुमारी में डूबा जनपद

वातावरण में चारो ओर दिखाई दे रहा है दीपावली जैसा माहौल

रिर्पोट-अमित मोनू यादव 

सहारनपुर-सनातन धर्म और मर्यादा पुरुषोत्तम भगवान श्री राम में आस्था रखने वाले भारत ही नहीं बल्कि पूरी दुनिया में करोड़ो भक्तो का इंतजार जल्द खत्म होने वाले है।  22 जनवरी को राम नगरी अयोध्या में जब श्री राम लला विराजमान होंगे तो अयोध्या ही नहीं अपितु समस्त विश्व उस एतिहासिक क्षण का साक्षी बनने जा रहा हैं।

उस आलौकिक क्षणों के साक्षी बनने को ना जाने कितनी पीढियाँ  अपने आराध्य राम का भव्य मंदिर बनते देखने का सपने संजोए चली गई। लेकिन 22 जनवरी 2024 का वो पल अब नजदीक आता जा रहा है जिसके इंतजार में करोड़ों करोड़ आंखे पलक पांवड़े बिछाए सदियों से निगाहे लगाए बैठी है। जब उनके इष्ट देव भगवान श्री राम लला की मूर्ति को उनके मंदिर में विराजमान कराया जायेगा। भारत ही अपितु समस्त संसार उस एतिहासिक क्षण को युगों युगों तक अपनी आस्था और भक्ति के कोष संजोए रखेगा। बात करे जनपद सहारनपुर की तो यहाँ श्री राम लला मूर्ति प्राण प्रतिष्ठा को लेकर चारो और उमंग,उत्साह और आनंद की बयार बह रही है।हर कोई भगवान राम के रंग में रंग कर राममय हों रहा है। जनपद बीते कई दिनों से श्री राम की भक्ति में डूबा प्रतीत हो रहा है गांव से लेकर शहर तक हर तरफ श्री राम के आगमन को लेकर जगह जगह रंग बिरंगी लाइटों,झालरों से घर ,बाजार हर गली कुचों को साज सज्जा से सजाया रहा है। सिद्ध पीठ मां जगदंबा धाम मंदिर  गोविन्द नगर के अधिष्ठाता महंत सुमित भारद्वाज ने बताया कि  ओ लोग अयोध्या में श्री राम लला मूर्ति प्राण प्रतिष्ठा के समारोह  का लाइव प्रसारण दिखाने के लिए मंदिर में एलईडी स्क्रीन लगाने की व्यवस्था कर रहे हैं। महंत सुमित भारद्वाज ने आगे बताया कि श्री राम लला मूर्ति प्राण प्रतिष्ठा के उपल्क्ष में श्री राम कथा का भव्य आयोजन बीते कुछ दिनों मंदिर के प्रग्राण में किया जा रहा है। श्री सनातन धर्म मंदिर के सचिव नंद किशोर नंदी और पार्षद स राजेंद्र सिंह कोहली ने बताया कि यह कार्यक्रम एक ऐतिहासिक क्षण का गवाह बनेगा और सहारनपुर के निवासियों समेत विश्व भर के राम भक्ति के हदय में दिव्यता की भावना का संचार करेगा।  वही धार्मिक, राजनीतिक और सामाजिक क्षेत्रों से नितेश बांगा अनिल दास, वैभव भाटिया ,लवनीश बाटला ,सुनंदनन बजाज,विपिन सलूजा,राघव सेठ ,मांगे राम यादव,मयंक दुग्गल समेत अन्य  कई लोग 22 जनवरी को होने वाले श्री राम लला मूर्ति प्राण प्रतिष्ठा के उपलक्ष्य मे विभिन्न कार्यक्रमों  का आयोजन करा रहे हैं।

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ

संजीव तोमर का देवबंद पहुंचने पर हुआ जोरदार स्वागत