चौधरी नीरपाल सिंह ने सांसद जयंत चौधरी को पुष्प देकर दी बधाई
रिपोर्ट-अमान उल्ला खान
सहारनपुर- दिल्ली पार्टी कार्यालय पर पूर्व प्रधानमंत्री, किसानों के मसीहा स्व चौधरी चरण सिंह जी को भारत का सर्वोच्च सम्मान भारत रत्न दिए जाने पर राष्ट्रीय लोकदल खेल प्रकोष्ठ के राष्ट्रीय अध्यक्ष चौधरी नीरपाल सिंह ने राष्ट्रीय लोकदल के राष्ट्रीय अध्यक्ष,सांसद जयंत चौधरी को पुष्प देकर बधाई दी।
राष्ट्रीय लोकदल खेल प्रकोष्ठ के राष्ट्रीय अध्यक्ष चौधरी नीरपाल सिंह ने कहा कि देश के सबसे बड़े महान किसान नेता चौधरी साहब को भारत रत्न मिलने से पूरे देश का किसान खुशियां मना रहा है।उन्होंने सदैव किसानों मजदूरों को जमीन का हक दिलाकर उनका आत्मसम्मान व स्वाभिमान को जगाने का ऐतिहासिक कार्य किया था उन्होंने भारत सरकार का धन्यवाद देते हुए कहा कि ये देर से लिया गया सही निर्णय है राष्ट्रीय लोकदल लंबे समय से इसके लिए संघर्ष कर रहा था पूर्व प्रधानमंत्री स्व चौधरी चरण सिंह जी को भारत रत्न देने पर देश के 90 करोड़ किसानों ने देश के प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी को बधाई दी।
0 टिप्पणियाँ