प्रबुद्ध महिला सम्मेलन में सहारनपुर की महिलाओं को किया गया सम्मानित
रिपोर्ट-अमान उल्ला खान
प्रबुद्ध महिला सम्मेलन सम्मान समारोह में चिकित्सा के क्षेत्र में सहारनपुर की छह महिला डॉक्टर्स को ,प्रशासन के क्षेत्र में 8 प्रशासनिक महिला अधिकारियों को ,खेल के क्षेत्र में 4 महिलाओं को ,न्यायिक क्षेत्र में दो अधिक महिला अधिवक्ताओं ,उद्यम के क्षेत्र में चार उद्यमी महिलाओं को, सामाजिक क्षेत्र में चार वरिष्ठ समाजसेवी महिलाओं को, धार्मिक क्षेत्र में चार धार्मिक महिलाओं को ,शिक्षा के क्षेत्र में चार महिला प्रधानाचार्यों को सम्मानित किया गया ।कार्यक्रम संयोजिका डॉक्टर नीलू राणा द्वारा प्रस्तावना एवं धन्यवाद ज्ञापित किया गया ।कार्यक्रम का संचालन अखिल भारतीय विद्यार्थी महानगर अध्यक्ष श्रीमती निधि राणा के द्वारा किया गया ।कार्यक्रम में महानगर अध्यक्ष पुनीत त्यागी,,शैफ़ाली गुप्ता अनुभा सिंघल,दीप्ति जौहरी,विनीता चौहान ,वर्षा चोपड़ा रेखा रोहिला कंचन धवन पूनम पुंडीर ,आदेश सिसोदिया,शोभा चौधरी आदि महिलाएँ काफ़ी संख्या उपस्थित रही।
0 टिप्पणियाँ