राज्य स्तरीय सीनियर कुश्ती प्रतियोगिता मे खिलाड़ियों ने पदक जीतकर सहारनपुर का नाम किया रोशन
रिपोर्ट मनोज कश्यप
सहारनपुर-राज्य स्तरीय सीनियर कुश्ती पुरूष प्रतियोगिता मे सहारनपुर जनपद के सन्नी कुमार व दानिश ने पदक जीतकर अपने जनपद समेत सहारनपुर मंडल का नाम रोशन कर दिया। खिलाड़ियों की इस उपलब्धि पर सहारनपुर कुश्ती टीम का स्वागत किया गया
04 से 06 नवम्बर, 2024 तक मीरजापुर में आयोजित हुई पं0 दीन दयाल उपाध्याय जन्मशताब्दी वर्ष उपलक्ष्य में राज्य स्तरीय सीनियर कुश्ती पुरूष प्रतियोगिता का आयोजन किया गया, जिसमें सहारनपुर मण्डल के कुश्ती खिलाडीयो ने भाग लिया। जिसमें सन्नी कुमार ने 92 किग्रा भार वर्ग में प्रथम स्थान, मो0 दानिश ने 79 किग्रा भार वर्ग में द्वितीय स्थान प्राप्त कर जनपद सहारनपुर का नाम रोशन किया, ये दोनों खिलाडी आदेश कुश्ती प्रशिक्षक जिला खेल कार्यालय सहारनपुर के दिशा निर्देशन में प्रशिक्षण प्राप्त करते है। खिलाड़ियों के पदक जीतने पर सहारनपुर मंडल के क्रीडाधिकारी अनिमेष सक्सेना ने दूरभाष पर खिलाड़ियों को बधाई दी एवं निरन्तर आगे बढते रहने की प्रेरणा दी। इस अवसर पर अरूणा, शिव नन्दन, एथलेटिक्स कोच लाल धर्मेन्द्र प्रताप, कुश्ती प्रशिक्षक आदेश, जयेन्द्र कुमार, ग्यासुददीन, शराफत अली, सुधीर कुमार, अभिषेक चौधरी, रोहित कुमार आदि ने भी विजेता खिलाड़ियों को शुभकामनाएं दी

0 टिप्पणियाँ