खेल प्रतिभा और कड़ी मेहनत के दम पर हॉकी खेल मे परचम लहरा रही महिमा व समीक्षा
रिपोर्ट मनोज कश्यप
सहारनपुर- अपनी खेल प्रतिभा और कड़ी मेहनत के दम पर हॉकी खेल मे महिमा चौधरी व समीक्षा सक्सेना अपने खेल का परचम लहरा रही है।
स्पोर्ट्स अथॉरिटी ऑफ इंडिया (SAI) मणिपुर में हॉकी कोच शारिक हुसैन ने जानकारी देते हुए बताया कि हरियाणा के पंचकूला में 01 मार्च से 12 मार्च तक आयोजित सीनियर महिला राष्ट्रीय हॉकी प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। जिसमें महिमा चौधरी ने हरियाणा की टीम से प्रतिभाग किया। प्रतियोगिता मे हरियाणा की टीम ने रजत पदक अपने नाम किया। महिमा चौधरी सहारनपुर की रहने वाली है और वर्तमान में खेल कोटे से इंडियन ऑयल में जॉब पर है। महिमा चौधरी अंतरराष्ट्रीय हॉकी खिलाड़ी हैं और वह विश्व कप की तैयारी में लगी हुई है। हॉकी कोच शारिक हुसैन ने बताया कि सीनियर महिला राष्ट्रीय हॉकी प्रतियोगिता में समीक्षा सक्सेना ने मध्यप्रदेश की टीम से प्रतिभाग किया, जहाँ पर मध्यप्रदेश की टीम को क्वार्टर फाइनल में हार का सामना कर पडा। उसी मैच में समीक्षा सक्सेना को प्लेयर ऑफ द मैच का अवॉर्ड भी दिया गया। जिसकी वजह से समीक्षा सक्सेना का इंडिया कैंप में चयन होना तय है। समीक्षा सक्सेना भी सहारनपुर की रहने वाली है और वर्तमान में वह मध्य प्रदेश मे पढ़ाई कर रही है। हॉकी कोच शारिक हुसैन ने बताया कि महिमा चौधरी और समीक्षा सक्सेना सहारनपुर में हॉकी कोच शारिक हुसैन के मार्गदर्शन में प्रशिक्षण लेती थी। महिमा चौधरी और समीक्षा सक्सेना बचपन से ही एक होनहार खिलाड़ी रही है। उनकी कामयाबी के पीछे उनकी खुद की अपनी कड़ी मेहनत है। हॉकी खेल में महिमा चौधरी और समीक्षा सक्सेना की इस उपलब्धि पर सहारनपुर के वरिष्ठ हॉकी खिलाड़ी फुरकान अहमद, यशपाल सिंह पुंडीर, नवीन चंद शर्मा, सुरेश पाल, संदीप भट, ऊषा गुप्ता, शालिनी रावत, निखिल कुमार, आसिफ अली, विशु, सागर नंदा, विपुल कुमार, वासी उल्ला खां, विशाल कुमार आदि ने शुभकामनाएं दी।
0 टिप्पणियाँ