Ticker

6/recent/ticker-posts

स्पिक मैके सहारनपुर का दल 10 वे अंतराष्ट्रीय स्पिक मैके अधिवेशन आई आई टी हैदराबाद के लिए हुआ रवाना

स्पिक मैके सहारनपुर का दल 10 वे अंतराष्ट्रीय स्पिक मैके अधिवेशन आई आई टी हैदराबाद के लिए हुआ रवाना

रिपोर्ट अमान उल्ला खान

सहारनपुर-स्पिक मैके सहारनपुर का दल 10 वे अंतराष्ट्रीय स्पिक मैके  अधिवेशन आई आई टी हैदराबाद में  आयोजित किया जाएगा इस अधिवेशन में प्रस्तुति देने के लिए स्पिक मैके सहारनपुर का दल रवाना हुआ

इस भव्य आयोजन में पद्मश्री व पद्म विभूषण से सम्मानित अनेक प्रख्यात कलाकार अपनी हृदयस्पर्शी जीवंत प्रस्तुति देगे,  इनमें प्रमुख हैं पंडित हरि प्रसाद चौरसिया (बाँसुरी),पंडित विश्व मोहन भट्ट मोहन (वीणा) , उस्ताद बहाउद्दीन डागर (रूद्र वीणा) , एन राजम (वायलिन), ए कन्या कुमारी (कर्नाटक वायलिन), अश्विनी भिड़े देशपांडे व परवीन सुल्ताना ( हिंदुस्तानी शास्त्रीय गायन), वारसी ब्रदर्स (कव्वाली), पद्म श्री सुरेश तलवलकर, कपिला वेणु, पद्म श्री वसीफुद्दीन डागर, पद्म श्री उल्हास कशलकर, वेंकटेश कुमार, शाहिद परवेज़, जी जे आर कृष्णन एवम विजयलक्ष्मी,  दातक रामली इब्राहिम, अभिषेक रघुराम, वेंकटेश्वर राव, पद्म विभूषण श्री राजा व श्रीमति राधा रेड्डी, शेख महबूब सुभानी एवम कलीशबी महबूब आदि के अलावा विशेष आमंत्रित विख्यात शायर जनाब जावेद अख़्तर के साथ फिल्म अभिनेत्री शबाना आज़मी भी बच्चों के साथ संवाद करेंगी। स्पिक मैके सहारनपुर चैप्टर की समन्वयक शैफाली मलहोत्रा  के अनुसार देश भर से 1500 स्कूली बच्चे अध्यापक एवम कार्यकर्ता एक सप्ताह तक आश्रम गुरुकुल पद्धति का अनुसरण करते हुए प्रत्येक दिन ब्रह्म मुहूरत मे उठेंगे और समग्र भोजन करते हुए बिना मोबाइल फोन, बिना जंक फूड, बिना ए सी, कूलर   से रात दस बजे तक योग के साथ विभिन्न सांस्कृतिक गतिविधियों में सक्रिय भागीदारी करेंगे इनमें श्रम दान, शास्त्रीय नृत्य, आर्ट व क्राफ्ट की विभिन्न 28 कार्यशालाओ मे भाग लेंगे विशेष रूप से प्रथम बार हो रही गुरु बिस्वजीत राय चौधरी की सरोद वाद्य की कार्यशालाओं में प्रशिक्षण प्राप्त करेंगे। समंवयक् पंकज मलहोत्रा ने बताया कि सरोद एवम सितार की कार्यशाला हेतु 10 सरोद एवम 10 सितार सहारनपुर टीम  ही ले जा रही है जिसमे 6 सरोद सहारनपुर मे ही निर्मित किये गए हैIस्पिक मैके संस्था विगत 47 वर्षों से अपने संस्थापक अध्यक्ष पद्म श्री डॉ किरन सेठ के नेत्रत्व में सुविख्यात कलाकारों के माध्यम से भारतीय सांस्कृतिक विरासत को लाखों छात्र छात्राओं तक पहुंचाने हेतु सतत् रूप से कार्यरत है। अधिवेशन के मेज़बान आई आई टी हैदराबाद हैं। सहारनपुर से श्रेयांन, अमान्या, आद्यया,रिविक,निधि, कोमल, श्वेता,सपना,प्रतीक, पंकज मल्होत्रा,शैफाली भाग ले रहे है I

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ

राष्ट्रीय पंजा कुश्ती प्रतियोगिता मे सहारनपुर के खिलाड़ियों का बजा डंका, 11 पदक जीतकर किया नाम रोशन