Ticker

6/recent/ticker-posts

महापौर ने वार्ड 15 में किया सड़क व नाली निर्माण कार्य का शुभारंभ

महापौर ने वार्ड 15 में किया सड़क व नाली निर्माण कार्य का शुभारंभ

रिपोर्ट अमान उल्ला खान

सहारनपुर-महापौर डॉ. अजय कुमार ने आज नगर विधायक राजीव गुंबर के साथ वार्ड-15 मक्खन कॉलोनी में सड़क एवं नाली निर्माण कार्य का शुभारंभ किया। इस कार्य पर करीब 22 लाख रुपये की लागत आयेगी। 

महापौर डॉ. अजय कुमार ने वार्ड-15 मक्खन कॉलोनी में पूजा अर्चना एवं सड़क पर गंेती चलाकर सड़क एवं नाली निर्माण कार्य का शुभारंभ किया। उन्होंने कहा कि नगर निगम निर्माण कार्यो के माध्यम से शहर के विकास के प्रति दृढ़ संकल्पित है। लगातार शहर के विकास के लिए सड़क एंव नाली निर्माण कार्यो का शुभारंभ किया जा रहा हैं। उन्होंने कहा कि 22 लाख की लागत से निर्मित होने वाली सड़क व नाली निर्माण के इस कार्य से जहां लोगों की मुश्किलें आसान होंगी वहीं क्षेत्र के लोगों का जीवन स्तर भी और अधिक उन्नत होगा।   अवसर पर भाजपा महानगर अध्यक्ष शीतल बिश्नोई एवं पार्षद राजू सिंह सहित  क्षेत्र के लोग भी मौजूद रहे। 


एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ

राष्ट्रीय पंजा कुश्ती प्रतियोगिता मे सहारनपुर के खिलाड़ियों का बजा डंका, 11 पदक जीतकर किया नाम रोशन