औद्योगिक विकास एवं संसदीय कार्य राज्यमंत्री जसवंत सैनी ने मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ से भेंट कर सहारनपुर को व्रहद विकास क्षेत्र बनाने का किया आग्रह
रिपोर्ट अमन मलिक
रामपुर मनिहारान-संसदीय कार्य एवं औद्योगिक विकास राज्यमंत्री जसवंत सैनी ने मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ से भेंट कर बहुमुल्य मार्गदर्शन प्राप्त किया साथ ही जनपद सहारनपुर में औद्योगिक विकास को गति देने के लिए एक व्रहद विकास क्षेत्र बनाने का आग्रह किया।
औद्योगिक विकास एवं संसदीय कार्य राज्यमंत्री जसवंत सिंह सैनी ने लखनऊ स्थित मुख्यमंत्री कार्यालय में प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ से शिष्टाचार भेंट की और उनका मार्गदर्शन प्राप्त किया।राज्यमंत्री जसवंत सैनी ने मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के समक्ष सहारनपुर में औद्योगिक विकास को गति देने के लिए व्रहद औद्योगिक क्षेत्र बनाए जाने का आग्रह करते हुए कहा कि इससे जनपद सहारनपुर में विकास को नई गति मिलेगी जिससे सहारनपुर के आसपास के जनपद ही नहीं बल्कि पूरे प्रदेश को लाभ होगा।मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने गम्भीरता से राज्यमंत्री जसवंत सैनी के विचारों को सुना और उनके आग्रह को स्वीकार करते हुए व्रहद औद्योगिक विकास क्षेत्र बनाए जाने के लिए आश्वस्त किया।
0 टिप्पणियाँ