Ticker

6/recent/ticker-posts

उत्तर प्रदेश राज्य कुश्ती प्रतियोगिता में सहारनपुर के खिलाड़ियों ने जीते चार पदक

उत्तर प्रदेश राज्य कुश्ती प्रतियोगिता में सहारनपुर के खिलाड़ियों ने जीते चार पदक

रिपोर्ट मनोज कश्यप

सहारनपुर-उत्तर प्रदेश राज्य कुश्ती प्रतियोगिता में सहारनपुर के खिलाड़ियों ने चार पदक जीतकर सहारनपुर जनपद का नाम रोशन कर दिया। प्रतियोगिता में पदक जीतने पर विजेता खिलाड़ियों को शुभकामनाएं देकर खुशी व्यक्त की गई। 

जिला कुश्ती संघ सहारनपुर के सचिव  प्रोफेसर संदीप गुप्ता ने बताया कि उत्तर प्रदेश कुश्ती संघ के तत्वाधान मे मुजफ्फरनगर जिले के बुढ़ाना मे स्थित कुलदीप बालियान एकेडमी परिसर पर 17 वर्ष से कम आयु वर्ग के बालक एवं बालिकाओं की उत्तर प्रदेश राज्य कुश्ती प्रतियोगिता का आयोजन 19 से 21 मई 2025 तक किया गया। प्रतियोगिता मे सहारनपुर के उधम सिंह ने 80 किलो भार वर्ग अंतर्गत ग्रीको रोमन स्टाइल मे रजत पदक और फ्री स्टाइल मे कांस्य पदक, लैविश ने 48 किलो भार वर्ग अंतर्गत ग्रीको रोमन स्टाइल मे कांस्य पदक, अभिषेक कुमार ने 48 किलो भार वर्ग अंतर्गत फ्री स्टाइल मे कांस्य पदक जीतकर सहारनपुर जनपद का नाम रोशन कर दिया। उत्तर प्रदेश राज्य कुश्ती प्रतियोगिता में सहारनपुर जनपद के खिलाड़ियों के द्वारा चार पदक जीतने पर विजेता को जिला ओलंपिक संघ सहारनपुर के अध्यक्ष व पूर्व राज्य मंत्री संजय गर्ग, सिविल डिफेंस के मुख्य वार्डन राजेश जैन, डॉ मनोज सिंधी, कुश्ती प्रशिक्षक आदेश, लाल धर्मेंद्र प्रताप, मुस्तकीम अंसारी, अशोक सक्सेना, यशपाल सिंह पुंडीर, चौधरी ईश्वरपाल सिंह मुखिया, जिला कुश्ती संघ सहारनपुर के अध्यक्ष डॉ. अशोक कुमार गुप्ता, उपाध्यक्ष संदीप पहलवान, सह सचिव प्रदीप कुमार, सचिव प्रोफेसर संदीप गुप्ता, सोनवीर सिंह, मनीष कुमार, दीपक शर्मा, पवनेश कुमारी, मनोज प्रजापति, अनुज कुमार आदि ने शुभकामनाए देकर खुशी व्यक्त की।

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ

26 मई को निकाली जाएगी विशाल तिरँगा शौर्य यात्रा-प्रमुख प्रतिनिधि विजयपाल