Ticker

6/recent/ticker-posts

छापेमारी की आड़ में व्यापारियों का उत्पीड़न बर्दाश्त नहीं किया जाएगा-विवेक मनोचा

 छापेमारी की आड़ में व्यापारियों का उत्पीड़न बर्दाश्त नहीं किया जाएगा-विवेक मनोचा 

रिपोर्ट अमान उल्ला खान

सहारनपुर- सहारनपुर उद्योग व्यापार प्रतिनिधि मंडल और सहारनपुर प्लास्टिक एसोसिएशन के पदाधिकारियों अध्यक्ष विवेक मनोचा के नेतृत्व में उत्तर प्रदेश प्रदूषण नियंत्रण बोर्ड के क्षेत्रीय कार्यालय में क्षेत्रीय अधिकारी डॉ. योगेंद्र कुमार और सहायक अभियंता जे.एन. तिवारी से मुलाकात की।

व्यापार मंडल के महानगर अध्यक्ष विवेक मनोचा और वरिष्ठ महामंत्री सुरेंद्र मोहन सिंह चावला ने स्पष्ट किया कि छापेमारी की आड़ में व्यापारियों का उत्पीड़न बर्दाश्त नहीं किया जाएगा। उन्होंने कहा कि दंड के बजाय जागरूकता के माध्यम से समाज में सुधार लाया जा सकता है। संगठन पॉलिथीन या कैरी बैग के निर्माण और बिक्री का समर्थन नहीं करता, लेकिन व्यापारी समाज अपनी सामाजिक जिम्मेदारी को समझता है और छापेमारी की आड़ में उत्पीड़न का विरोध करता है। क्षेत्रीय अधिकारी डॉ. योगेंद्र कुमार ने आश्वासन दिया कि विभाग और व्यापारी एक-दूसरे के पूरक हैं, और किसी भी व्यापारी का उत्पीड़न नहीं किया जाएगा। बैठक में सहमति बनी कि जल्द ही व्यापारियों को जागरूक करने के लिए एक कार्यशाला का आयोजन किया जाएगा। प्रदर्शन में प्लास्टिक एसोसिएशन के अध्यक्ष सुदर्शन जुनेजा, संरक्षक सुरेश त्यागी, अशोक छाबड़ा, महामंत्री निखिल कुकरेजा, व्यापार मंडल के महामंत्री पुनीत चौहान, मंडल अध्यक्ष संजय भसीन, कोषाध्यक्ष सुधीर मिगलानी, आर.के. मल्होत्रा, नीरज जैन, राजीव मदान, सूरज ठक्कर, मुकेश दत्ता, अनुभव शर्मा, अमित गगनेजा, संजीव मोगा, अतीश गुप्ता, राजन बत्रा, पिकी नरूला, समेत सैकड़ों व्यापारी मौजूद रहे।

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ

राष्ट्रीय लोकदल किसानों की पार्टी है-त्रिलोक त्यागी