सहारनपुर में गूँजा अल्लामा तारिक़ का संदेश – कैसे बनेगा विश्वगुरु भारत देश।
रिपोर्ट अमान उल्ला खान
सहारनपुर- वर्क संस्था द्वारा "विश्वगुरु भारत - क्या संभव है?" विषय पर एक विचार संगोष्ठी का आयोजन अंबाला रोड स्थित एक होटल के सभागार में हुआ
इस कार्यक्रम का उद्देश्य भारत को करुणा और सत्य की राह पर चलते हुए पुनः विश्वगुरु के रूप में स्थापित करने की संभावनाओं पर विमर्श करना था। वर्क संस्था ने इस मंच के माध्यम से यह संदेश दिया कि यदि भारत सभी मान्यताओं और विचारधाराओं को एकसूत्र में बांधते हुए करुणा, एकता और धार्मिक समरसता को अपनाए, तो यह लक्ष्य अवश्य प्राप्त किया जा सकता है। कार्यक्रम में प्रमुख वक्ता के रूप में अल्लामा सय्यद अब्दुल्लाह तारिक (अंतरराष्ट्रीय अध्यक्ष, वर्क चैरिटेबल ट्रस्ट, रामपुर), आचार्य महामण्डलेश्वर संतश्री कमल किशोर जी महाराज (दिव्य शक्ति अखाड़ा, सहारनपुर), वरिष्ठ चिकित्सक एवं समाजसेवी डॉ. स्वर्णजीत सिंह,तथा राजयोगिनी ब्रह्माकुमारी रानी बहन जी (मुख्य संचालिका, सहारनपुर) ने अपने विचार साझा किए।अपने वक्तव्यों में सभी वक्ताओं ने भारत की आध्यात्मिक विरासत, सांस्कृतिक विविधता और करुणा के मूलभूत सिद्धांतों पर ज़ोर दिया, साथ ही समाज में एकता और सेवा की भावना को बढ़ावा देने की आवश्यकता पर बल दिया और यह विश्वास जताया कि भारत पुनः धर्मगुरु बनेगा। इस अवसर पर सहारनपुर और आसपास के क्षेत्रों से अनेक गणमान्य नागरिक, सामाजिक कार्यकर्ता एवं युवाओं ने भाग लिया।
0 टिप्पणियाँ