Ticker

6/recent/ticker-posts

अंडर 16 समर क्रिकेट लीग के फाइनल मैच में टीम ब्लैक ने टीम पिंक को हराया

अंडर 16 समर क्रिकेट लीग के फाइनल मैच में टीम ब्लैक ने टीम पिंक को हराया

रिपोर्ट मनोज कश्यप

सहारनपुर-श्री भूतेश्वर इंटर कॉलेज मैदान पर एसबीबीए क्रिकेट एकेडमी द्वारा आयोजित समर क्रिकेट कैंप में अंडर 16 समर क्रिकेट लीग का फाइनल मैच टीम पिंक बनाम टीम ब्लैक के बीच खेला गया। 

टीम पिंक टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करते हुए 17.5 ओवर में 109 रन बनाकर ऑल आउट हो गयी। टीम पिंक की ओर से कप्तान साहस ने 36 रन व हर्ष ने 18 रनों का योगदान दिया।टीम ब्लैक की ओर से हरीश व अक्षत ने 3 ओर हर्ष ने 2 विकेट लिए। 20 ओवर में 110 रनों का पीछा करने उतरी टीम ब्लैक ने 13.1 ओवर में 6 विकेट गवाकर 110 रन बनाए और फाइनल मैच 4 विकेट से जीत लिया। टीम ब्लैक की ओर से अक्षत ने सर्वाधिक 33 रन नाबाद बनाए। टीम पिंक की ओर से अर्णव धीमान ने 3 और सत्यम ने 2 विकेट लिए। फाइनल का मैन ऑफ द मैच अंबेडकर स्टेडियम के क्रिकेट प्रशिक्षक प्रीति मेहरा द्वारा मो. हरीश को चुना गया। बेस्ट बैट्समैन अर्णव कौशिक व बेस्ट बॉलर मो. हरीश व बेस्ट फील्डर रजत को चुना गया । इस पुरस्कार वितरण समारोह के पश्चात एकेडमी के हेड कोच राजीव गोयल (टप्पू) ने समर क्रिकेट कैंप को सफलतापूर्वक सम्पन्न होने की खुशी मै सभी खिलाड़ियों को बधाई दी ओर उन्हें खेल के लिए प्रोत्साहित किया । इस मौके पर एकेडमी के चेयरमैन रणधीर कपूर , संजय शर्मा आदि मौजूद रहे ।

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ

सीएम हेल्पलाइन में दर्ज शिकायतों का निस्तारण प्राथमिकता से करे संबंधित अधिकारी’