सीएम हेल्पलाइन में दर्ज शिकायतों का निस्तारण प्राथमिकता से करे संबंधित अधिकारी’
रिपोर्ट श्रवण कुमार झा
हरिद्वार-जनपदवासियों की समस्याओं का त्वरित निराकरण करने के उद्देश्य से जिलाधिकारी मयूर दीक्षित की अध्यक्षता में जिला कार्यालय सभागार में आयोजित जनसुनवाई कार्यक्रम में विभिन्न विभागों से संबंधित 55शिकायतें/एवं ऑनलाइन के माध्यम से दर्ज 15 समस्याएं सहित कुल 70शिकायतों में से 32समस्याओं का मौके पर निराकरण कर शेष समस्याओं को निस्तारण हेतु संबंधित विभागों को प्रेषित किया गया।
जनसुनवाई कार्यक्रम में राजस्व,भूमि,विवाद,विद्युत ,राशन अतिक्रमण,जल भराव,पेयजल आदि से संबंधित समस्या दर्ज कराई गई।जनसुनवाई कार्यक्रम में शिकायतकर्ता सचिन वर्मा निवासी न्यू विष्णु गार्डन में नगर निगम की सरकारी भूमि पर कुछ व्यक्तियों द्वारा अवैध कब्जा कर डेयरी संचालन एवं गंदगी फैलाने का कार्य किया जा रहा है, प्रार्थी ने जांच कर कब्जा हटवाए जाने को लेकर प्रार्थना पत्र दिया। जनपद के 25 ग्राम पंचायतों में बनाए गए मिनी सचिवालयों में ऑनलाइन के माध्यम से दर्ज कराई गई ग्रामीणों की समस्या,जिसमें ग्राम प्रधान दुधला दयालवाला यशपाल सिंह ने एनएचएआई के द्वारा ग्राम दुधला दयालवाला के कोई बोर्ड हाईवे पर नहीं लगाया गया है,उन्होंने ग्राम पंचायत पर एनएचएआई को हाईवे पर बोर्ड लगवाने के लिए प्रार्थना पत्र दिया,सिंचाई विभाग को ग्राम दुधला दयालवाला में गंगा किनारे तटबंध बनाए जाने को लेकर प्रार्थना पत्र दिया।समस्त ग्रामवासी ने गोरधनपुर में स्थित उच्चतर प्राथमिक विद्यालय गोरधनपुर में जलभराव की समस्या को लेकर प्रार्थना पत्र दिया।जिलाधिकारी मयूर दीक्षित ने संबंधित अधिकारियों को निर्देशित करते हुए कहा कि जनसुनवाई में जनता द्वारा जो भी समस्याएं दर्ज कराई जा रही है उन समस्याओं को त्वरित एवं समयबद्धता के साथ निराकरण करना सुनिश्चित करे,इसमें किसी भी प्रकार की कोई लापरवाही एवं शिथिलता नहीं बरती जानी चाहिए,शिथिलता बरती जाने पर संबंधित अधिकारियों के विरुद्ध आवश्यक करवाई सुनिश्चित की जाएगी।उन्होंने यह भी निर्देश दिए है कि जिन शिकायतों पर स्थलीय निरीक्षण किया जाना है संबंधित अधिकारी आपसी समन्वय के साथ स्थलीय निरीक्षण कर समस्या का समाधान करना सुनाश्चित उन्होंने सभी अधिकारियों को निर्देश दिए है कि जो भी शिकायते जनसुनवाई में दर्ज हो रही है उनको सभी अधिकारी संवेदनशीलता के साथ निस्तारण करना सुनिाश्चित करें।सीएम हेल्पलाइन में दर्ज शिकायतों का शीघ्र प्राथमिकता से निस्तारण करना सुनाश्चित करे
बैठक में सीएम हेल्पलाइन में दर्ज समस्याओं की समीक्षा करते हुए जिलाधिकारी ने संबंधित अधिकारियों को निर्देश दिए है कि सीएम हेल्प लाइन में दर्ज शिकायतों को सभी अधिकारी संवेदनशीलता के साथ निरंकरण करना सुनिश्चित करे,उन्होंने निर्देश दिए है कि 36दिन से अधिक जो भी शिकायते लंबित है उनका निराकरण तत्परता से करना सुनिश्चित करे। जिसमें एल 1 पर 591शिकायतें तथा एल 2 पर 111शिकायतें निस्तारण हेतु लंबित है,जिन्हें शीघ्र निस्तारण के निर्देश संबंधित अधिकारियों को दिए गए। शिकायतकर्ता से सिस्टम के माध्यम से फोन पर वार्ता करे। बैठक मे अपर जिलाधिकारी पी आर चौहान,मुख्य चिकित्साधिकारी आर के सिंह,अपर उप जिलाधिकारी रुड़की हर गिरि,जिला विकास अधिकारी वेद प्रकाश,उप जिलाधिकारी जितेंद्र कुमार,मुख्य शिक्षा अधिकारी नरेश कुमार हल्दियानी,जिला शिक्षा अधिकारी (प्रा.शि.)अमित कुमार चन्द,जिला पंचायतराज अधिकारी अतुल प्रताप सिंह,जिला पर्यटन अधिकारी सुशील नौटियाल,जिला अर्थ संख्या आधिकारी नलिनी ध्यानी,अधिशासी अभियंता लोनिवि दीपक कुमार,अधिशासी अभियंता यूपीसीएल दीपक सैनी,जिला सैनिक कल्याण अधिकारी सरिता पंवार,जिला शिक्षा अधिकारी बेसिक अमित चंद सहित जिला स्तरीय सम्बन्धित अधिकारी एवं विभिन्न क्षेत्रों से आए फरियादी मौजूद रहे।

0 टिप्पणियाँ