Ticker

6/recent/ticker-posts

सामाजिक न्याय के लिए राहुल जी का संघर्ष संविधान रक्षा के प्रति कांग्रेस के संकल्प का प्रमाण-संदीप सिंह राणा

सामाजिक न्याय के लिए राहुल जी का संघर्ष संविधान रक्षा के प्रति कांग्रेस के संकल्प का प्रमाण-संदीप सिंह राणा 

रिपोर्ट अमान उल्ला खान

सहारनपुर-कांग्रेस के पूर्व राष्ट्रीय अध्यक्ष एवं लोकसभा में नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी जी के 55वे जन्मदिन पर जिला अध्यक्ष संदीप सिंह राणा व महानगर अध्यक्ष मनीष त्यागी ने पूर्व विधायक श्री सुरेंद्र कपिल व कांग्रेसजनों के साथ महानगर कार्यालय पर केक काटकर राहुल जी को उनके जन्मदिन पर हार्दिक शुभकामनाएं दी । 

इस अवसर पर पूर्व विधायक सुरेंद्र कपिल, कांग्रेस जिला अध्यक्ष संदीप सिंह राणा व महानगर अध्यक्ष मनीष त्यागी ने राहुल जी के स्वस्थ जीवन व दीर्घायु होने की कामना की । संदीप सिंह राणा ने कहा कि आज पूरे देश में राहुल गांधी जी सामाजिक न्याय के लिए संघर्ष कर रहे है । संदीप राणा ने कहा कि राहुल जी का यह संघर्ष संविधान की रक्षा के प्रति कांग्रेस के संकल्प का प्रमाण है । जिलाध्यक्ष राणा ने राहुल गांधी को एक ऐसा जननायक बताया जो किसानों, मजदूरों, युवाओं, महिलाओं, पिछड़ों, दलितों और आदिवासियों आदि सभी वर्गों के बीच रहकर उनकी समस्याओं के समाधान हेतु संघर्षरत हैं और न्याय को देश के अंतिम व्यक्ति तक पहुंचने के लक्ष्य की प्राप्ति के लिए निरंतर काम कर रहे हैं । महानगर अध्यक्ष मनीष त्यागी ने  राहुल गांधी जी को उनके संघर्ष के लिए साधुवाद देते हुए कहा कि राहुल जी ने जिस तरह देश को एक सूत्र में बांधने व देश में आपसी सौहार्द मजबूत करने के लिए कन्याकुमारी से श्रीनगर और पूर्वोत्तर से मुंबई तक 7000 किलोमीटर से अधिक की जो पदयात्रा की  वह अपने आप में उनके संघर्ष का एक जीवंत उदाहरण है । पूर्व विधायक सुरेंद्र कपिल, पूर्व प्रदेश सचिव अशोक सैनी व पूर्व जिलाध्यक्ष चौधरी मुजफ्फर अली ने राहुल जी को उनके जन्मदिन पर बधाई देते हुए कहा कि आज देश में भाजपा के जो लोग सत्ता में बैठे है वें देश को धर्म और जाति के आधार पर बांटने और देश की पूरी संपत्ति को अपने कुछ चुनिंदा औद्योगिक घरानों को सौंपने के लक्ष्य को लेकर काम कर रहे है । सुरेंद्र कपिल ने कहा कि ऐसे वक्त में देश में इन ताकतों के विरुद्ध राहुल गांधी ही एकमात्र ऐसे नेता है जो देश की जनता के हितों की रक्षा के लिए संघर्ष के लिए तत्पर है और धरातल पर संघर्ष करते हुए दिखाई दे रहे हैं । पूर्व विधायक सुरेंदर कपिल, जिलाध्यक्ष संदीप सिंह राणा, पूर्व जिलाध्यक्ष चौधरी मुजफ्फर अली, महानगर अध्यक्ष मनीष त्यागी के अलावा क्रयक्रम में पूर्व प्रदेश सचिव अशोक सैनी, वरिष्ठ कांग्रेस नेता काज़ी शौकत हुसैन, पूर्व प्रवक्ता गणेश दत्त शर्मा, जिला उपाध्यक्षगण नितिन शर्मा, दुष्यंत राणा, महानगर उपाध्यक्ष हरिओम मिश्रा, अल्पसंख्यक विभाग के प्रदेश सचिव सोनू पठान, सेवादल जिला अध्यक्ष इमरान कुरेशी, पूर्व जिला उपाध्यक्ष आरिफ खान, पूर्व सभासद सरदार चंद्रजीत सिंह निक्कू, सागर राणा, कार्तिक राणा, बीरसैन उपाध्याय, इकराम खान, आरिश सिद्दीकी, बिटू चौधरी, प्रभजीत सिंह, नसीब खान, मधु सहगल, अनूप ठकराल, शाज़िया नाज़, बरकत अंसारी, अमित शर्मा, असगर आलम,  कर्ण चौहान, असद खान, मयंक शर्मा, विपिनकांत शर्मा, राकेश वर्मा आदि सही बड़ी संख्या में कांग्रेसजन उपस्थित रहे ।



एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ

जनपद स्तरीय जूनियर एथलेटिक्स, वालीवाल, हैण्डबाल, टेबुल टेनिस, बास्केटबाल, कबड्डी व भारोत्तोलन प्रतियोगिता का हुआ आयोजन