Ticker

6/recent/ticker-posts

श्रीमती प्रतिमा सिंह निदेशक उद्योग व व्यापार भारत सरकार (नोडल अधिकारी) ने मुख्य विकास अधिकारी सुमित राजेश महाजन के साथ ग्राम पंचायत चकवाली में विकास कार्यों का निरीक्षण कर ग्राम प्रधान सविता देवी व उनकी टीम की सराहना की

श्रीमती प्रतिमा सिंह निदेशक उद्योग व व्यापार भारत सरकार (नोडल अधिकारी) ने मुख्य विकास अधिकारी सुमित राजेश महाजन के साथ ग्राम पंचायत चकवाली में विकास कार्यों का निरीक्षण कर ग्राम प्रधान सविता देवी व उनकी टीम की सराहना की

रिपोर्ट अमन मलिक

रामपुर मनिहारान-ग्राम पंचायत चकवाली में श्रीमती प्रतिमा सिंह निदेशक उद्योग व व्यापार,भारत सरकार (केंद्रीय नोडल अधिकारी) द्वारा गांव में भ्रमण कर ग्राम पंचायत द्वारा कराए जा रहे विकास कार्यों को देखा गया।भारत के नक्शे का तालाब व चकवाली द्वार देखकर सराहना की।

निदेशक उद्योग व व्यापार भारत सरकार (केंद्रीय नोडल अधिकारी श्रीमती प्रतिमा सिंह ने मुख्य विकास अधिकारी सुमित राजेश महाजन के साथ क्षेत्र की ग्राम पंचायत चकवाली का भृमण किया। गांव के तालाबों व अन्य विकास कार्यो का निरीक्षण किया और ग्राम प्रधान व उनकी टीम की सराहना की। निरीक्षण के बाद ग्राम संसद भवन के सभागार में मुख्य विकास अधिकारी सुमित राजेश महाजन की अध्यक्षता में ग्रामीणों , प्रधानों व कई विभागों के अधिकारियों व कर्मचारियों के साथ बैठक आयोजित कर समीक्षा की। ग्राम प्रधान श्रीमती सविता देवी ने निदेशक महोदया प्रतिमा सिंह का अंगवस्त्र भेंट कर स्वागत किया।बैठक में  डीपीआरओ आलोक शर्मा, जिला उद्यान अधिकारी ग़मपाल सिंह, अधीक्षण अभियंता लघु सिंचाई मोहिंद्र सिंह, केंद्रीय वैज्ञानिक विकास तोमर, बीडीओ सोनिका चौधरी, एडीओ कुशलपाल,नकुल चौधरी,विकास प्रधान, बोबी प्रधान, ग्राम सचिव विनीत, ग्राम रोजगार सेवक नीरज, पंचायत सहायक मधु, मास्टर भूपेंद्र, धर्मवीर किसान संघ, मांगेराम, आनंद, गौरव,तालिब, मनोज, इसरान,ज्ञान सिंह, बिजेंद्र, मेघराज सिंह, विश्वास, सुशील, विक्रम आदि मौजूद रहे।

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ

अपने हक की लड़ाई को संगठित रहे व्यापारी वर्ग -मनोज सिंघल