पालिकाध्यक्ष शिवकुमार गुप्ता के नेतृत्व मे निकाली तिरंगा यात्रा
रिपोर्ट नदीम निजामी
नकुड-नगर मे पालिकाध्यक्ष शिवकुमार गुप्ता के नेतृत्व मे तिरंगा यात्रा निकाली गयी। पालिकाध्यक्ष के कैम्प कार्यालय से शुरू होकर तिरंगा यात्रा नगर के बस स्टेंड, सदर बाजार, जनक बाजार, मैन बाजार व तहसील मुख्यालय को होती हुई नगर पालिका चौंक पर पंहुचकर संपन्न हुई।
इस मौके पर क्षेत्रीय विधायक मुकेश चौधरी के भाई विकेश चौधरी ने कहा कि भारत एक लोकतांत्रिक देश है। देश की आजादी के लिये अनेक क्रांतिकारियों ने अपने प्राण न्योछावर किये।हमे उन्हे याद रखना चाहिए। पालिकाध्यक्ष शिवकुमार गुप्ता ने कहा कि राष्ट्रीय पर्व आम आदमी मे देश के प्रति जज्बा उत्पन्न करते है।उपजिलाधिकारी सुरेंद्र कुमार ने कहा कि देश की आजादी हर भारतीय के लिये प्रथम रहनी चाहिए। तिरंगा यात्रा मे बडी संख्या मे लोग तिरंगा हाथ मे लेकर देश भक्ति के नारे लगा रहे थे। इस मौके पर ब्लाक प्रमुख सुभाष चौधरी, तहसीलदार प्रियंक सिंह, पंकज जैन, प्रदीप भांकला संजीव चौधरी, राजपाल प्रधान, उपजिलाधिकारी सुरेंद्र कुमार,त्रिलोक चंद , अमित वर्मा, रामनाथ निरंकारी, पकंज रोहिला, सुरेश सैनी, पूजा कश्यप, वंदना कपिल आदि उपस्थित रहे।
0 टिप्पणियाँ