मंदिर में श्री 1008 पारसनाथ भगवान की प्रतिमा का किया अभिषेक कर पूजन-प्रक्षाल
रिपोर्ट नहीम निज़ामी
नकुड़-श्री आदिनाथ दिगंबर जैन मंदिर में चंद्रप्रभु भगवान, आदिनाथ भगवान को अर्घ समर्पित करते हुए पर्युषण पर्व का पांचवा दिन उत्तम शौच धर्म की पूजा के साथ प्रारंभ हुआ। प्रातः मंदिर में श्री 1008 पारसनाथ भगवान की प्रतिमा का अभिषेक कर पूजन-प्रक्षाल किया गया।
उत्तम शौच धर्म की पूजा करते हुए बताया की शरीर की सफाई रखना, कपड़े पहनना, स्नान करना शौच नहीं है जबकि असली शौच तो हृदय से लोभ का त्याग करना है क्योंकि लोभ ही संपूर्ण पाप का जनक है।जैन मिलन की ओर से विगत रात्रि फैंसी ड्रेस प्रतियोगिता का आयोजन किया गया था जिसमें प्रतियोगियो ने बढ़ चढ़कर भाग लिया। फैंसी ड्रेस प्रतियोगिता में महिला जैन मिलन द्वारा माता के सोलह स्वप्न की प्रस्तुति ने संपूर्ण वातावरण को भक्तिमय कर दिया। फैंसी ड्रेस प्रतियोगिता में विदिशा जैन, सिद्धि जैन द्वारा बुढ़िया की लुटिया गजब कर गई,वाणी जैन चंदनबाला,आदि जैन ने भील,आस्था जैन, गुनगुन जैन ने धनेंद्र पदमावती के रूप में धर्म प्रेमियों की तालियां बटोरी।जैन मिलन के कोषाध्यक्ष मनीष जैन, महामंत्री पंकज जैन ने बताया की शाम के समय मंदिर में भजन कीर्तन तथा श्री जी की भव्य आरती भी की गई।कार्यक्रम को सफल बनाने में समस्त जैन समाज, जैन मिलन, महिला जैन मिलन का भरपूर सहयोग रहा।
0 टिप्पणियाँ