Ticker

6/recent/ticker-posts

राष्ट्रीय ओपन सीनियर एथलेटिक्स प्रतियोगिता में दो स्वर्ण पदक जीतकर प्रिंस ने किया नाम रोशन

राष्ट्रीय ओपन सीनियर एथलेटिक्स प्रतियोगिता में दो स्वर्ण पदक जीतकर प्रिंस ने किया नाम रोशन

रिपोर्ट मनोज कश्यप

सहारनपुर-राष्ट्रीय ओपन सीनियर एथलेटिक्स प्रतियोगिता में प्रिंस कुमार ने दो स्वर्ण पदक जीतकर अपने खेल का शानदार प्रदर्शन किया। प्रतियोगिता मे पदक जीतने पर प्रिंस कुमार को उत्तर प्रदेश एथलेटिक्स संघ के उपाध्यक्ष प्रोफेसर डॉ. अशोक कुमार गुप्ता समेत जिला एथलेटिक्स संघ सहारनपुर के पदाधिकारियों व खेल प्रशिक्षको ने शुभकामनाएं देकर खुशी व्यक्त की। 

उत्तर प्रदेश एथलेटिक्स संघ के उपाध्यक्ष प्रोफेसर डॉ. अशोक कुमार गुप्ता ने बताया कि 64वीं राष्ट्रीय ओपन सीनियर एथलेटिक्स प्रतियोगिता का आयोजन 27 से 30 सितंबर 2025 तक झारखंड प्रदेश के रांची शहर मे बिरसा मुंडा स्टेडियम में किया गया। उक्त राष्ट्रीय प्रतियोगिता मे देश के समस्त प्रदेशों, केंद्र शासित राज्यों के साथ राष्ट्रीय स्तर के विभिन्न विभागों के चयनित खिलाड़ियों ने अपने अपने प्रदेश एवं विभागों के माध्यम से भाग लिया है। 
उन्होने बताया कि 64वीं राष्ट्रीय ओपन सीनियर एथलेटिक्स प्रतियोगिता में सहारनपुर जिले के प्रिंस कुमार ने अपनी भारतीय पुलिस टीम, जिसमें वे कार्यरत हैं, के माध्यम से भाग लेते हुए दो इवेंट 5 हजार मीटर दौड़ और 10 हजार मीटर की दौड़ में प्रथम स्थान अर्जित करते हुए अपनी अखिल भारतीय पुलिस टीम को दो स्वर्ण पदकों से सम्मानित किया और सहारनपुर जिले के नाम को गौरवान्वित किया। प्रिंस ने प्रतियोगिता के प्रथम दिन 27 सितंबर को 5 हजार मीटर की दौड़ 14 मिनट 06.57 सेकंड समय के साथ पूर्ण कर स्वर्ण पदक प्राप्त किया जबकि प्रतियोगिता के आज अंतिम दिन 30 सितंबर को 10 हजार मीटर दौड़ मे प्रिंस ने यह दूरी 30 मिनट 25.15 सेकंड में दौड़ कर स्वर्ण पदक अर्जित किया। डॉ. अशोक कुमार गुप्ता ने बताया कि प्रिंस कुमार फंदपुरी कस्बे के ग्राम जगहेता नजीब निवासी पिता रामनाथ के होनहार पुत्र व खेल के क्षेत्र में कीर्तिमान स्थापित करने वाले युवा खिलाड़ी है। ज्ञात हो प्रिंस कुमार सहारनपुर के पॉपिन कुमार से प्रशिक्षण प्राप्त करते हैं जो राष्ट्रीय स्तर की प्रतियोगिता में प्रिंस के साथ उपस्थित रहकर इवेंट से पहले सफलता के गुर देते है। उन्होने बताया कि खेद है कि इस प्रतियोगिता में सहारनपुर के ग्राम झाबिरन की ओलंपियन व अंतरराष्ट्रीय खिलाड़ी प्राची चौधरी जिसने भारतीय रेल विभाग टीम की तरफ से भाग ले रही हैं। किसी कारण 400 मीटर की दौड़ में कोई खास स्थान अर्जित नहीं कर पाई। जबकि वह प्रारंभिक दौड़ो में सफलता अर्जित करते हुए फाइनल मुकाबले तक तो पहुंच गई थी परंतु फाइनल दौड़ मे 56.74 सेकंड समय के साथ 8वें स्थान पर रह गई थी। 
राष्ट्रीय सीनियर एथलेटिक्स प्रतियोगिता में दो स्वर्ण पदक जीतने पर प्रिंस कुमार को उत्तर प्रदेश एथलेटिक्स संघ के उपाध्यक्ष प्रोफेसर डॉ. अशोक कुमार गुप्ता, जिला एथलेटिक्स संघ सहारनपुर के कार्यवाहक अध्यक्ष यशपाल सिंह पुंडीर, ईश्वरपाल सिंह मुखिया, डॉ. मनोज सिंधी, प्रोफेसर संदीप गुप्ता, लाल धर्मेंद्र प्रताप, भूपेंद्र सिंह, दीपक शर्मा, अविनाश कुमार, पॉपिन कुमार, मुस्तकीम अंसारी, मनीष कुमार, जुली पुंडीर, समित चौधरी, रुबिका नेगी, गौरव चौहान आदि ने शुभकामनाएं दी।

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ

सपा नेता राहुल भारती की नानी को दी गई भावपूर्ण श्रद्धांजलि