Ticker

6/recent/ticker-posts

सहारनपुर मे होगी राज्य स्तरीय अंडर-11 बैडमिंटन प्रतियोगिता, तैयारियों को लेकर बैठक आयोजित

सहारनपुर मे होगी राज्य स्तरीय अंडर-11 बैडमिंटन प्रतियोगिता, तैयारियों को लेकर बैठक आयोजित

रिपोर्ट मनोज कश्यप

सहारनपुर-जिला बैडमिंटन संघ सहारनपुर की आयोजित हुई बैठक में राज्य स्तरीय अंडर-11 बैडमिंटन प्रतियोगिता की तैयारियों समेत कई विषयो पर विचार विमर्श किया गया। बैठक में जिला बैडमिंटन संघ सहारनपुर के कई पदाधिकारी मौजूद रहे। 

जिला बैडमिंटन संघ सहारनपुर के सचिव डॉक्टर संदीप गुप्ता ने बताया कि जिला बैडमिंटन संघ सहारनपुर की एक बैठक संघ के अध्यक्ष पुण्य गर्ग के नंद वाटिका निवास स्थान पर आयोजित की गई। बैठक में मुख्य रूप से आगामी राज्य स्तरीय अंडर-11 बैडमिंटन प्रतियोगिता के बारे में विचार विमर्श किया गया की प्रतियोगिता को भव्यता से कैसे आयोजित कराया जाए तथा हमारे जिले के खिलाड़ियों को किस तरह से ज्यादा तक लाभ मिल पाए इसके बारे में विचार किया गया। उन्होने बताया कि बैठक में सर्वसम्मति से ये निर्णय लिया गया कि सहारनपुर मे होने वाली राज्य स्तरीय अंडर-11 बैडमिंटन प्रतियोगिता से पूर्व एक जिला स्तरीय प्रतियोगिता 10 और 11 अक्टूबर 2025 को डॉ. भीमराव अम्बेडकर स्पोर्ट्स स्टेडियम, सहारनपुर में आयोजित कराई जाए। जिसमें खेलने वाले खिलाड़ियों को सीधा स्टेट के लिए भी एंट्री कर दी जाएगी। 
डॉक्टर संदीप गुप्ता ने बताया कि जो खिलाड़ी इस जिला स्तरीय प्रतियोगिता में भाग लेंगे वह आगामी राज्य स्तरीय प्रतियोगिता में भी सीधे भाग ले पाएंगे। आयु की गणना 01 जनवरी 2015 या उसके बाद जन्मे खिलाड़ी ही इसमें भाग ले पाएंगे। एंट्री संघ के कोषाध्यक्ष अंशुल कुमार तथा सहसचिव मनीष कुमार को दे सकते हैं।  इसके अलावा मेल anshulsirjee@gmail.com पर कर सकते हैं इस राज्य स्तरीय प्रतियोगिता में 1,00,000 रुपये का कैश प्राइज भी नियम अनुसार वितरित किया जाएगा। इसके अलावा विभिन्न वर्गों में बैडमिंटन खिलाड़ियों के लिए आगामी साल में किसी उत्कर्ष खिलाड़ी को बुलाकर कोचिंग कैंप भी आयोजित करने पर भी निर्णय लिया गया।  बैठक की अध्यक्षता जिला बैडमिंटन संघ सहारनपुर के अध्यक्ष पुण्य गर्ग के द्वारा की गई। इस दौरान अंशुल कुमार, मुकेश गुप्ता, रोहित पुंडीर, निशु राणा, सरिता, डॉक्टर अशोक कुमार गुप्ता, अतुल जैन, मनोज सिंघल आदि मुख्य रूप से उपस्थित रहे। बैठक का सफल संचालन जिला बैडमिंटन संघ सहारनपुर के सचिव डॉक्टर संदीप गुप्ता ने किया।

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ

विश्व ग्लूकोमा सप्ताह पर डॉ. श्रॉफ्स चैरिटी आई हॉस्पिटल द्वारा जागरूकता कार्यक्रम आयोजित