कुराश व जूडो प्रतियोगिता में आशा मॉडर्न इंटरनेशनल स्कूल के खिलाड़ियों ने जीते पदक
रिपोर्ट मनोज कश्यप
सहारनपुर- आशा मॉडर्न इंटरनेशनल स्कूल के खिलाड़ियों ने कुराश व जूडो प्रतियोगिता मे पदक जीतकर अपने स्कूल समेत जिले का नाम रोशन कर दिया। प्रतियोगिता मे पदक जीतने पर विजेता खिलाड़ियों व कोच मोहित शर्मा को निदेशक भव्य जैन, प्रधानाचार्या रुचि शर्मा ने सम्मानित कर शुभकामनाएं दी।
कोच मोहित शर्मा ने जानकारी देते हुए बताया कि सब जूनियर राष्ट्रीय कुराश प्रतियोगिता का आयोजन 10 से 12 सितंबर 2025 तक रायपुर (छत्तीसगढ़) में किया गया। जिसमें आशा मॉडर्न इंटरनेशनल स्कूल के दो होनहार खिलाड़ी देव प्रिय यादव ने 35 किलोग्राम मे कांस्य पदक और यथार्थ कुलवंशी ने 30 किलोग्राम मे कांस्य पदक जीतकर अपने खेल का उत्कृष्ट प्रदर्शन किया। कोच मोहित शर्मा ने बताया कि सीबीएसई द्वारा मेरठ मे आयोजित हुई सीबीएसई नॉर्थ जोन-1 जूडो प्रतियोगिता में आर्यन सिंह ने स्वर्ण पदक जीतकर अपने खेल का शानदार प्रदर्शन किया। प्रतियोगिता मे स्वर्ण पदक जीतकर आर्यन सिंह ने राष्ट्रीय प्रतियोगिता में जगह बनायी जो श्रीगंगानगर शहर में आयोजित होगी। कोच मोहित शर्मा ने कहा कि आशा मॉडर्न इंटरनेशनल स्कूल के खिलाड़ियों ने कुराश व जूडो प्रतियोगिता मे पदक जीतकर अपने खेल का परचम लहरा दिया। कुराश व जूडो प्रतियोगिता में पदक जीतने पर विजेता खिलाड़ियों के स्कूल पहुंचने पर निदेशक भव्य जैन, प्रधानाचार्या रुचि शर्मा ने खिलाड़ियों और कोच मोहित शर्मा को सम्मानित किया और उनके उज्जवल भविष्य की कामना की। इस अवसर पर उप प्रधानाचार्य मनु मल्होत्रा, चीफ प्रॉक्टर रविन्द्र कुमार शर्मा, खेल शिक्षक अमित कुमार चौधरी उपस्थित रहे।

0 टिप्पणियाँ