उत्तर प्रदेश राज्य ट्रेडीशनल कुश्ती प्रतियोगिता मे प्रतिभाग हेतू जिला स्तरीय चयन ट्रायल का होगा आयोजन : डॉ. संदीप गुप्ता
रिपोर्ट मनोज कश्यप
सहारनपुर- उत्तर प्रदेश राज्य ट्रेडीशनल कुश्ती प्रतियोगिता मे प्रतिभाग हेतू जिला स्तरीय चयन ट्रायल का आयोजन किया जायेगा। जिसमें खिलाड़ी प्रतिभाग कर अपने खेल का प्रदर्शन करेंगे।
जिला कुश्ती संघ सहारनपुर के सचिव प्रोफेसर डॉ. संदीप गुप्ता ने बताया कि उत्तर प्रदेश कुश्ती संघ के तत्वाधान मे 12 से 14 अक्टूबर 2025 तक जनपद जालौन मे बालक एवं बालिकाओं की उत्तर प्रदेश राज्य ट्रेडिशनल कुश्ती प्रतियोगिता (मिट्टी के अखाड़े में लड़ी जाने वाली) का आयोजन होना निर्धारित है। उक्त राज्य प्रतियोगिता मे भाग लेने हेतु सहारनपुर जिले की बालक एवं बालिका टीमों का चयन सोमवार दिनांक 06 अक्टूबर को प्रातः 10.00 बजे फूलवारी आश्रम, बाबा लाल दास रोड, सहारनपुर के अखाड़े पर किया जाएगा। जिसमे खिलाड़ी भाग लेकर अपने खेल का प्रदर्शन करेंगे। डॉ. संदीप गुप्ता ने बताया कि भाग लेने वाले खिलाड़ियों की एंट्री सोमवार दिनांक 06 अक्टूबर को ही प्रातः 10 से 11.30 बजे तक की जाएगी, तत्पश्चात कुश्ती प्रारंभ हो जाएगी। जिला टीम चयन प्रतियोगिता मे भाग लेने वाले खिलाड़ी समय से उपस्थित होकर अपनी एंट्री जिला कुश्ती संघ सहारनपुर के उपाध्यक्ष संदीप पहलवान को आधार कार्ड की स्वयं हस्ताक्षरित प्रति जिस पर मोबाइल नंबर लिख कर और एक पासपोर्ट आकर की फोटो सलग्न कर जमा करवा कर चयन ट्रायल मे भाग ले सकते है। उन्होने बताया कि टीम का चयन बालक एवं बालिकाओं के लिए निम्नलिखित 06-06 भार वर्गों के लिए किया जाएगा। जिसमे बालक वर्ग में 57, 65, 74, 86, 97 और 125 किलो तक व बालिका वर्ग में 50, 53, 57, 62, 68, और 76 किलो तक भार वर्ग में किया जायेगा। जिला कुश्ती संघ सहारनपुर के सचिव प्रोफेसर डॉ. संदीप गुप्ता ने बताया कि भाग लेने वाले खिलाड़ी का जन्म वर्ष 2007 और उसके पूर्व का होना चाहिए। प्रत्येक भार वर्ग का विजेता खिलाड़ी राज्य प्रतियोगिता मे भाग लेने हेतु चयनित किया जाएगा। अगर विजेता खिलाड़ी जाने में असमर्थ है तो उपविजेता खिलाड़ी को चयन मे सम्मान दिया जाएगा।
0 टिप्पणियाँ