कुत्तों के आतंक से लोग हर दिन दहशत में जीने को मजबूर
रिपोर्ट नदीम निज़ामी
नकुड़-नगर व क्षेत्र में आवारा कुत्तों की बढ़ती संख्या गंभीर समस्या का रूप ले चुकी है। झुंड बनाकर घूम रहे इन कुत्तों के आतंक से लोग हर दिन दहशत में जीने को मजबूर हो रहे हैं। स्कूल जाने वाले बच्चों, सुबह टहलने वालों, महिलाओं व राहगीरों पर अक्सर इन कुत्तों के हमले का खतरा बना रहता है।
इन आवारा कुत्तों के आतंक से देहात क्षेत्रों में लोग दरवाज़े से बाहर निकलने से मौजूदगी व गैर मौजूदगी को देखकर ही कदम आगे रखते हैं। नगर वासियों का कहना है कि नगर में मांसाहारी कुत्तों की संख्या लगातार बढ़ रही है। ये कुत्ते 8 से 10 तथा कई बार 15 से 20 की संख्या में एक साथ सड़कों पर घूमते दिखाई देते हैं। बाइक सवारों का पीछा करना, अचानक भड़ककर हमला करना और छोटे बच्चों को डराने जैसी घटनाएं आए दिन बढ़ रही हैं। कुत्तों के आक्रामक व्यवहार के चलते आम जनजीवन बाधित हो रहा है। नगर वासियों महफूज़, फुरक़ान, अखलाक, शुएब, अनवर, राशिद, याक़ूब, इक़बाल, अ.सलाम, मोहित, सुरेश, छोटा आदि ने इस बढ़ते खतरे पर तत्काल रोक लगाने की मांग की है। नगर वासियों का कहना है कि यदि स्थिति पर समय रहते सख्त कार्रवाई नहीं हुई तो भविष्य में गंभीर हादसे सामने आ सकते हैं। उन्होंने नगर पालिका प्रशासन से जल्द से जल्द विशेष अभियान चलाकर आवारा कुत्तों को पकड़ने व वैक्सीनेशन की प्रक्रिया शुरू करने तथा संबंधित विभागों द्वारा संयुक्त कार्यवाही सुनिश्चित कराने की मांग की है।

0 टिप्पणियाँ