Ticker

6/recent/ticker-posts

32वें दिन भी जारी रहा जनपद को सुन्दर बनाने के लिए स्वच्छता अभियान

 32वें दिन भी जारी रहा जनपद को सुन्दर बनाने के लिए स्वच्छता अभियान

सफाई अभियान की जिलाधिकारी मयूर दीक्षित लगातार कर रहे समीक्षा

रिपोर्ट श्रवण झा

हरिद्वार- तीर्थनगरी हरिद्वार को स्वच्छ,सुंदर,क्लीन जनपद बनाने के लिए सफाई अभियान पिछले एक माह से चलाया जा रहा है,जिसका असर धरातल पर दिखने लगा है,सफाई अभियान नगरीय क्षेत्र से लेकर गांव कस्बों एवं सड़क मार्गों पर भी निरंतर चलाया जा रहा है।

जनपद हरिद्वार को स्वच्छ,सुंदर बनाने के लिए जिलाधिकारी मयूर दीक्षित निरंतर प्रयासरत है सफाई अभियान का निरंतर स्वयं मॉनिटरिंग कर रहे है।’बीएचईएल द्वारा सफाई अभियान में किया जा रहा है पूर्ण सहयोग ’बीएचईएल नगर प्रशासक संजय पावर के अनुसार बीएचईएल प्रशासन विभाग द्वारा लगभग 80कर्मियों की सीआईएसएफ टीम के सयुक्त सहयोग से मध्य मार्ग एवं सीआईएसएफ परिसर,पुल बैरियर संख्या 07 एवं शिवालिक चौराहा के आसपास के क्षेत्रों में स्वच्छ अभियान संचालित किया गया,जिसके क्षेत्र के अंतर्गत कचरा एवं प्लास्टिक एकत्रित कर सफाई तथा सड़क किनारे झाड़ियों की कटान भी कराया गया।’स्वयंसेवी संस्थाओ ं,जनप्रतिनिधियों एवं संगठनों द्वारा चलाया जा रहा है सफाई अभियान’जिला आपदा प्रबन्धन अधिकारी मीरा रावत के अनुसार नगर पालिका शिवालिक नगर वार्ड संख्या 13 नवोदय नगर में एक वृहद स्वच्छता अभियान चलाया गया,जिसमें नवोदय चौक से लेकर मुख्य सड़क मार्ग व पीठ बाजार होते हुए ऑक्सफोर्ड स्कूल तक अभियान में सड़क किनारे एवं सार्वजनिक स्थलों पर फेंके गए कूड़े कचरे का समुचित निस्तारण किया गया।अभियान में पार्षद नगर पालिका, आईटीसी मिशन सुनहरा कल एवं श्रीभुवनेश्वरी महिला आश्रम,मेरे नगर स्वच्छ नगर सर्वसमाज टीम,जागरूक नागरिकों एवं जनप्रतिनिधियों ने भागीदारी की।’सभी खंड विकास अधिकारियों द्वारा सभी विकास खंडों में निरंतर चलाया जा रहा है सफाई अभियान’खंड विकास अधिकारी नारसन सुभाष सैनी ने अवगत कराया है कि पंचायत खानमपुर,कसौली क्षेत्रांतर्गत साफ सफाई अभियान चलाया गया।खंड विकास अधिकारी रुड़की सुमन कुटियाल ने अवगत कराया कि बेलड़ी क्षेत्रांतर्गत साफ सफाई अभियान चलाया गया साथ ही कूड़ा उठाया गया।खंड विकास अधिकारी बहादराबाद मानस मित्तल के अनुसार टिक्कमपुर क्षेत्रांतर्गत साफ सफाई अभियान चलाया गया।अधिशासी अभियंता जल निगम राजेश गुप्ता के अनुसार जनपद के सभी विकास खंडो में संचालित हो रहे हैंडपंपों के आसपास क्षेत्र की जिसमें 240हैंडपम्पो में साफ सफाई का कार्य कराया गया। इस अभियान को सफल बनाने के लिए मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने सभी जनपदवासियों,धार्मिक संस्थाओं,साधु समाज,व्यापार मंडल,जनप्रतिनिधियों एवं मीडिया बंधुओं से भी अपनी भागीदारी करने की अपील की गई है,जिससे कि धर्मनगरी स्वच्छ एव साफ हो सके तथा जनपद में आने वाले श्रद्धालुओं को स्वच्छ,सुंदर वातावरण उपलब्ध हो तथा वो अपने गंतव्य को जाए तो अपने साथ सुखद अनुभव लेकर जाए।

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ

जनपद स्तरीय जूनियर एथलेटिक्स, वालीवाल, हैण्डबाल, टेबुल टेनिस, बास्केटबाल, कबड्डी व भारोत्तोलन प्रतियोगिता का हुआ आयोजन