Ticker

6/recent/ticker-posts

जनपद स्तरीय जूनियर एथलेटिक्स, वालीवाल, हैण्डबाल, टेबुल टेनिस, बास्केटबाल, कबड्डी व भारोत्तोलन प्रतियोगिता का हुआ आयोजन

जनपद स्तरीय जूनियर एथलेटिक्स, वालीवाल, हैण्डबाल, टेबुल टेनिस, बास्केटबाल, कबड्डी व भारोत्तोलन प्रतियोगिता का हुआ आयोजन

रिपोर्ट मनोज कश्यप

सहारनपुर-खेल निदेशालय उत्तर प्रदेश, लखनऊ के तत्वावधान में क्षेत्रीय खेल कार्यालय सहारनपुर द्वारा वर्ष 2025-26 में जनपद स्तरीय जूनियर एथलेटिक्स, वालीवाल, हैण्डबाल, टेबुल टैनिस, बास्केटबाल, कबड्डी, बालक व भारोत्तोलन बालिका प्रतियोगिता का आयोजन राहुल चोपडा क्रीडाधिकारी सहारनपुर मण्डल सहारनपुर के दिशा निर्देशन में प्रवीन कुमार सहायक प्रशिक्षक बॉक्सिंग की देख-रेख में सम्पन्न किया गया। 

सहारनपुर के क्रीडाधिकारी राहुल चोपडा ने बताया कि प्रतियोगिता का शुभारम्भ मुख्य अतिथि संदीप पुन्डीर, अर्न्तराष्ट्रीय खिलाडी द्वारा खिलाडियों से परिचय प्राप्त किया एवं खिलाडियों का उत्साहवर्धन करते हुए खिलाडियों को खेल भावना से खेलने हेतु प्रेरित किया। जिला स्तरीय जूनियर कबड्डी बालक प्रतियोगिता में श्री गाँधी वैदिक इण्टर कॉलेज, चन्देना, सहारनपुर की टीम विजेता एवं हरी कॉलेज गागलहेड़ी की टीम उप विजेता रही। जूनियर वालीवाल बालक प्रतियोगिता में हर्ष मोडर्न पब्लिक स्कूल नानौता की टीम विजेता एवं गांगनौली, सहारनपुर की टीम उप विजेता रही। 
जूनियर हैण्डबाल बालक प्रतियोगिता में ज्ञानकलश इण्टर नेशनल स्कूल की टीम विजेता एवं बी0ए0एम0 इण्टर कालेज की टीम उप विजेता रही।जूनियर बालक टी0टी0 प्रतियोगिता मे प्रथम स्थान प्राप्त उदयमान, वाशू, इकनोर, कर्नव, कुनाल, राघव, द्वितीय स्थान एवांश, चन्दन सिंह, पर्ब, विष्नु, रूद्र पवार, सक्ष्म त्यागी व तृतीय स्थान अभिनव, इशान पारले, अर्नव, कान्हा, नैतिक, सिद्वान्त, पर्नव, नक्श, हर्षित, अंशुमन, लव, पुशित ने प्राप्त किया। जूनियर बालिका टी0टी0 प्रतियोगिता प्रथम स्थान प्राप्त करने वाले डिम्पल, साक्षी, तुलसी, मुद्रिका, वंशिका, तनवी, द्वितीय स्थान साक्षी देवी, रूदिका, द्विव्या, वर्निका, परी, राशि तृतीय स्थान आरती, तमन्ना, कृतिका, र्किती, तन्नु, चिनका, कर्निका, मानवी, आरोही, अंशिका, सारिका, वीरा ने प्राप्त किया। 
जूनियर एथलेटिक्स बालक प्रतियोगिता में 100 मी0 में आर्यन प्रथम, आदित्य द्वितीय एवं विराज तृतीय, 200 मी0 में अरनव, प्रथम, शहजाद द्वितीय एवं सुफियान तृतीय, 400 मी0 में प्रिन्स प्रथम, नमन द्वितीय एवं उदय प्रताप तृतीय, 800 मी0 में कर्ण प्रथम, निखिल द्वितीय एवं अश्वनी कुमार तृतीय, 1500 मी0 में विशाल प्रथम, सन्नी द्वितीय एवं राजन तृतीय, 3000 मी0 में साईब प्रथम, गोविन्द द्वितीय एवं भानु प्रताप सिंह तृतीय, जैबलिन थ्रो में अशुल प्रथम, विश्वजीत द्वितीय एवं लविश राणा तृतीय, लांग जम्प में आदित्य प्रथम, कान्हा द्वितीय एवं प्रिन्स कुमार तृतीय, हाई जम्प में मंयक प्रथम, हर्ष सैनी द्वितीय एवं आकाश तृतीय, शॉटपुट में देवाशं प्रताप प्रथम, साहिद द्वितीय एवं वैभव शर्मा तृतीय, डिस्कस थ्रो विशेष कुमार प्रथम, आदित्य चोपड़ा द्वितीय एवं आयुष तृतीय, 400 मी0 हर्डल में तरूण प्रीत सिंह प्रथम, तेजस सिंह द्वितीय एवं नेन्सु ने तृतीय स्थान प्राप्त किया।
जिला स्तरीय भारोत्तोलन बालिका प्रतियोगिता में 42 किग्रा0 भार वर्ग में नीशा प्रथम, अक्ष्वी द्वितीय, सलोनी एवं वीरा तृतीय, 45 किग्रा0  भार वर्ग में अवनी चौधरी प्रथम, केविना द्वितीय, हर्षिका एवं खुशबू तृतीय, 48 किग्रा0 भार वर्ग मे प्राची प्रथम, रिया द्वितीय, वशिंका पुण्डीर एवं आरजू तृतीय, 53 किग्रा0 भार वर्ग में मानवी प्रथम, आरती द्वितीय, जीविका एवं वंशिका तृतीय, 58 किग्रा0 भार वर्ग में प्रिया प्रथम, शगुन द्वितीय, वशिंका एवं लक्ष्मी तृतीय, 63 किग्रा0 भार वर्ग में किट्टू प्रथम, प्रज्ञा द्वितीय एवं शिवानी एवं रश्मि तृतीय, 69 किग्रा0 भार वर्ग में प्राची प्रथम, कनिका द्वित्तीय, रितु एवं कनक तृतीय, 77 किग्रा0 भार वर्ग में सलोनी प्रथम, सारिका द्वितीय, अनुष्का व वैश्णवी तृतीय, 86 किग्रा0 भार वर्ग में वंशिका प्रथम्, पलक द्वितीय, पावनी एवं देविका तृतीय, +86 किग्रा० भार वर्ग में सिमरन प्रथम, नन्दनी द्वितीय, खुशी पवार एवं जिया ने तृतीय स्थान प्राप्त किया।इस अवसर पर  प्रवीन कुमार सहायक प्रशिक्षक, ईश्वर पाल सिंह मुखिया, सुनील कुमार, अविनाश बालियान, शिव कुमार राणा, सुनील चौहान, बिल्लू, गौरव चौहान, यशपाल पुण्डीर,  अब्दुल रहमान, शिव नन्दन, अश्वनी कुमार श्रीवास्तव, बृजेश कुमार, लाल धर्मेन्द्र प्रताप, आदेश, जयेन्द्र कुमार, पुनीत कुमार आर्य, गौरव, सन्नी कुमार, सुप्रिया रानी आदि उपस्थित रहे।

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ

जनपद स्तरीय जूनियर एथलेटिक्स, वालीवाल, हैण्डबाल, टेबुल टेनिस, बास्केटबाल, कबड्डी व भारोत्तोलन प्रतियोगिता का हुआ आयोजन