Ticker

6/recent/ticker-posts

महिलाओं को न्याय दो, सुरक्षा दो -जिला अध्यक्ष श्रीमती श्वेता सैनी

महिलाओं को न्याय दो, सुरक्षा दो -जिला अध्यक्ष श्रीमती श्वेता सैनी

रिपोर्ट अमान उल्ला खान

सहारनपुर -उन्नाव रेप कांड के विरोध में कांग्रेस महिला संगठन की जिला अध्यक्ष श्रीमती श्वेता सैनी के नेतृत्व में महिला कांग्रेस कार्यकर्ताओं द्वारा जोरदार प्रदर्शन किया गया। इस प्रदर्शन में बड़ी संख्या में महिलाओं ने भाग लेकर पीड़िता को शीघ्र न्याय दिलाने तथा दोषियों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई की मांग की।

कांग्रेस महिला संगठन की जिला अध्यक्ष श्रीमती श्वेता सैनी ने कहा कि महिलाओं के खिलाफ बढ़ते अपराध समाज और लोकतंत्र दोनों के लिए गंभीर चुनौती हैं। महिला कांग्रेस ने सरकार से मांग की कि उन्नाव रेप कांड के दोषियों को कड़ी से कड़ी सजा दी जाए और महिलाओं की सुरक्षा सुनिश्चित करने के लिए ठोस व प्रभावी कदम उठाए जाएं।महिला कांग्रेस ने यह भी स्पष्ट किया कि जब तक पीड़िता को न्याय नहीं मिलेगा, तब तक उनका संघर्ष जारी रहेगा। प्रदर्शन के माध्यम से महिलाओं ने एकजुट होकर न्याय, सम्मान और सुरक्षा की आवाज बुलंद की। इस विरोध प्रदर्शन में प्रमुख रूप से पूजा, शीता भारद्वाज, रेखा धीमान, रीता बब्बर, शर्मिष्ठा, अन्दलीब, इराम, उपमा सिंह एवं सपना धीमान सहित अनेक महिला कांग्रेस कार्यकर्ता उपस्थित रहीं।



एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ

भारत रत्न अटल बिहारी वाजपेयी करोड़ो भाजपा कार्यकर्ताओं के प्रेरणास्त्रोत-डा अजय सिंह