खो-खो खेल के मण्डल स्तरीय चयन ट्रायल में खिलाड़ियों ने दिखाया दमखम
रिपोर्ट मनोज कश्यप
सहारनपुर-खो-खो खेल के मण्डल स्तरीय चयन ट्रायल में खिलाड़ियों ने प्रतिभाग कर अपने खेल का शानदार प्रदर्शन किया। चयन ट्रायल में खिलाड़ियों का चयन नीतू सैनी, लाल धर्मेन्द्र प्रताप, मनीष कुमार एवं आदेश कुमार के द्वारा किया गया।
खेल निदेशालय उ0प्र0 खेल भवन लखनऊ के तत्वाधान में उत्तर प्रदेश राज्य महिला खो-खो प्रतियोगिता का आयोजन 25 से 27 दिसम्बर, 2025 तक जौनपुर में किया जा रहा है। उक्त प्रतियोगिता में भाग लेने हेतु मण्डल स्तरीय चयन ट्रायल का आयोजन क्रीड़ाधिकारी राहुल चोपड़ा के मार्गदर्शन मे जिला खो-खो संघ सहारनपुर के सचिव डॉ. अशोक कुमार गुप्ता के नेतृत्व मे डॉ. भीमराव अम्बेडकर स्पोर्ट्स स्टेडियम, सहारनपुर में किया गया। जिसमें खिलाड़ियों ने भाग लेकर अपने खेल का शानदार प्रदर्शन किया। जिला खो-खो संघ सहारनपुर के सचिव डॉ. अशोक कुमार गुप्ता ने बताया कि 12 सदस्यीय मंडल टीम में 04 खिलाड़ी सहारनपुर जिले के और 08 खिलाड़ी मुजफ्फरनगर जिले के सम्मिलित है। 04 सुरक्षित खिलाड़ियों में 03 मुजफ्फरनगर और 01 सहारनपुर की खिलाड़ी है। उन्होने बताया कि चयन ट्रायल में इतिका वर्मा, तान्या सैनी, शीतल भटनागर, निस्बाह (सहारनपुर), राधिका, प्रियांशी, माही, अपेक्षा, नेहा, जैनब, अवंतिका, वैष्णवी पुत्री सुशील कुमार (मुजफ्फरनगर) का चयन किया गया जबकि आरक्षित खिलाड़ियों में खुशी गुप्ता (सहारनपुर), हिमांशी, वैष्णवी पुत्री नीतीश कुमार, खुशी (मुजफ्फरनगर) का चयन किया गया। टीम मैनेजर सहारनपुर के ब्राउनवुड स्कूल की शिक्षिका जीनत प्रवीण को प्रस्तावित किया गया है। क्रीड़ाधिकारी राहुल चोपड़ा के द्वारा चयन ट्रायल मे चयनित खिलाड़ियों को शुभकामनाएं दी गई। चयन ट्रायल में खिलाड़ियों का चयन जिला खो-खो संघ सहारनपुर की उपाध्यक्ष राज्य स्तरीय तकनीकी अधिकारी नीतू सैनी, सहसचिव लाल धर्मेन्द्र प्रताप, तकनीकी सहसचिव राज्य स्तरीय निर्णायक मनीष कुमार एवं आदेश कुमार के द्वारा किया गया। इस अवसर पर चयनित खिलाड़ियों को शुभकामनाओ सहित बधाई देने वालो मे जिला खो-खो संघ सहारनपुर के सचिव डॉ. अशोक कुमार गुप्ता, मुजफ्फरनगर से आये खो-खो प्रशिक्षक हिमांशु सैनी एवं धनपाल सिंह, राज कुमार, रविकांत धीमान, सीमा, सुप्रिया, राखी आदि रहे।


0 टिप्पणियाँ